Headlines

Vastu Shastra: अनुष्ठान शुरू करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी नियम, वरना साधना का पूरा लाभ नहीं मिल पाता


Vastu Shastra: अनुष्ठान केवल मंत्रों का उच्चारण नहीं, बल्कि एक संपूर्ण अनुशासन है. जिस प्रकार बीज बोने से पहले भूमि तैयार करनी पड़ती है, उसी प्रकार मंत्र-साधना से पहले साधक को स्वयं को तैयार करना पड़ता है. अनुष्ठान से जुड़े कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य किसी प्रकार का डर पैदा करना नहीं, बल्कि साधना को अधिक प्रभावी बनाना है.

आइए जानते हैं वे 10 महत्वपूर्ण नियम जिन्हें अनुष्ठान शुरू करने से पहले समझना आवश्यक माना गया है:

1. एकांत और शांत वातावरण क्यों जरूरी माना गया है?

अनुष्ठान का पहला नियम है कि साधक ऐसी जगह का चुनें करे जहां उसका मन सहज रूप से एकाग्र हो सके. अगर आसपास लगातार बातचीत, टीवी, मोबाइल या और कोई बात चल रही हो तो मन बार-बार भटकता है. साधना का उद्देश्य मन को भीतर की ओर ले जाना है, जबकि शोर-शराबा उसे बाहर की दुनिया में उलझाए रखता है. इसलिए शांत वातावरण केवल सुविधा नहीं, बल्कि साधना का आधार माना गया है.

2. मौन का अभ्यास ऊर्जा बचाने का माध्यम है

ग्रंथों में अनुष्ठान के दौरान कम बोलने या मौन रखने की सलाह दी जाती है. इसके पीछे का कारण है कि मनुष्य की मानसिक और वाणी संबंधी ऊर्जा सीमित होती है. जब हम अनावश्यक बातें करते हैं तो ध्यान बिखरता है. वहीं मौन रहने से वही ऊर्जा मंत्र-जप और ध्यान में लगाई जा सकती है. आज की भाषा में कहें तो यह मानसिक “डिटॉक्स” जैसा कार्य करता है.

3. ब्रह्मचर्य का पालन केवल शारीरिक नहीं, मानसिक अनुशासन भी है

अक्सर लोग ब्रह्मचर्य को केवल एक सीमित अर्थ में समझते हैं, जबकि यह इंद्रियों को संयमित रखने, विषयों में अत्यधिक उलझाव से बचने और मानसिक ऊर्जा को लक्ष्य की ओर केंद्रित करने का अभ्यास है. अनुष्ठान के दौरान यह नियम इसलिए महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि बिखरी हुई ऊर्जा की तुलना में केंद्रित ऊर्जा अधिक प्रभावी मानी जाती है.

4. भोजन का संबंध केवल शरीर से नहीं, मन से भी है

अनुष्ठान के दौरान सात्विक, हल्का और ताजा भोजन करने की सलाह दी जाती है. भोजन का प्रभाव केवल शरीर पर नहीं पड़ता, बल्कि मन की अवस्था पर भी पड़ता है. बहुत अधिक तला-भुना, भारी या बासी भोजन सुस्ती और आलस्य बढ़ा सकता है, जबकि हल्का भोजन साधक को अधिक सचेत बनाए रखने में मदद करता है. इसी वजह से साधना काल में भोजन को भी अनुशासन का हिस्सा माना गया है.

5. जप की संख्या पहले से तय करना क्यों जरूरी है?

कई लोग उत्साह में शुरुआत तो कर देते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद निरन्तरता टूट जाती है. इसीलिए परंपरा में जप की संख्या पहले से निर्धारित करने का नियम बताया गया है. इससे साधना में निरंतरता बनी रहती है और मन भी एक निश्चित लक्ष्य के साथ आगे बढ़ता है. यह नियम आध्यात्मिक जीवन में अनुशासन विकसित करने का भी माध्यम माना जाता है.

यह भी पढ़े- Mahabharat: युधिष्ठिर से दुर्योधन तक, जानिए महाभारत के सभी राजकुमारों की जन्म कथा

6. दिशा का चयन केवल परंपरा नहीं, मनोवैज्ञानिक तैयारी भी है

ग्रंथों में आमतौर पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके जप करने की सलाह दी गई है. इसका आध्यात्मिक पक्ष अलग है, लेकिन एक व्यावहारिक पहलू भी है जब साधक किसी निश्चित दिशा और व्यवस्था को अपनाता है तो उसका मन धीरे-धीरे उसी वातावरण को साधना से जोड़ने लगता है, इससे एकाग्रता बढ़ सकती है.

7. उचित आसन साधना को स्थिर बनाता है

अनुष्ठान के दौरान लंबे समय तक बैठना पड़ सकता है. अगर बैठने की व्यवस्था असुविधाजनक हो तो शरीर बार-बार ध्यान भंग करेगा. इसलिए कुश, ऊन या अन्य उपयुक्त आसन के उपयोग की सलाह दी जाती है. स्थिर शरीर अक्सर स्थिर मन की दिशा में पहला कदम माना जाता है.

8. माला केवल गिनती का साधन नहीं, एकाग्रता का माध्यम भी है

माला का उपयोग जप की संख्या बनाए रखने के लिए किया जाता है, लेकिन इसका एक और उद्देश्य है. जब उंगलियां माला के साथ नियमित गति में चलती हैं तो मन बार-बार मंत्र की ओर लौटता है. माला को सम्मानपूर्वक रखने और उसका उपयोग केवल जप के लिए करने की सलाह दी जाती है.

9. स्वच्छता और पवित्रता साधना के माहौल को प्रभावित करती है

शरीर, वस्त्र और साधना स्थल की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है. इसके पीछे विचार यह है कि बाहरी स्वच्छता मन को भी व्यवस्थित और सकारात्मक बनाने में मदद करती है. गंदगी, अव्यवस्था या अस्वच्छ वातावरण मन में बेचैनी पैदा कर सकता है, जबकि साफ-सुथरा स्थान शांति का अनुभव कराता है.

10. मंत्र में विश्वास सबसे महत्वपूर्ण नियम माना गया है

साधक लगातार डाउट में रहे कि मंत्र काम करेगा या नहीं, तो उसका मन कभी पूरी तरह एकाग्र नहीं हो पाएगा. इसका अर्थ अंधविश्वास नहीं है, बल्कि यह है कि जिस अभ्यास को आप कर रहे हैं, उसमें ईमानदारी और समर्पण होना चाहिए. श्रद्धा मन को स्थिर बनाती है और स्थिर मन ही साधना का वास्तविक आधार माना जाता है.

आखिर इन नियमों का मूल उद्देश्य क्या है?

इन सभी नियमों को ध्यान से देखें तो एक बात स्पष्ट दिखाई देती है इनका उद्देश्य किसी व्यक्ति पर अधिक बोझ डालना नहीं, बल्कि उसके मन, शरीर और दिनचर्या को एक दिशा देना है.

मौन, सात्विक भोजन, स्वच्छता, एकांत, नियमित जप और अनुशासन ये सभी बातें मिलकर ऐसी मानसिक अवस्था बनाने का प्रयास करती हैं जिसमें साधक स्वयं को अधिक केंद्रित और शांत महसूस कर सके. पारंपरिक अनुष्ठानों में मंत्र के साथ-साथ जीवनशैली पर भी बराबर ध्यान दिया गया है.

यह भी पढ़े- Vastu Tips: सजावट के लिए लगाए हैं नकली पौधे? पहले जान लें ये वास्तु नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Chaos – Responsive Bag Shop Theme Chapel – Church WordPress Theme Chardonnay – Wine Store & Vineyard WordPress Theme Charety – Charity & Donation WordPress Theme Charie – Charity NonProfit Elementor Template Kit Charify – Fundraising & Donation WordPress Theme Charipex – Charity & Nonprofit WordPress Theme Charitable – Charity Nonprofit Organization WordPress Theme Charitix – Nonprofit Charity WordPress Theme Charito – Nonprofit Charity WordPress Theme