Headlines

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- ’15 साल तक खुद को…’


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, वह गलत है. हमने लोगों को बार-बार कहा है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें. अग्निमित्रा ने आगे कहा कि जो हुआ उसके लिए अभिषेक बनर्जी खुद जिम्मेदार हैं.

15 साल तक पुलिस की बर्बरता रही- अग्निमित्रा पॉल 

अग्निमित्रा पॉल ने पूर्व की टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक तरफ 15 साल तक पुलिस की बर्बरता रही, तो दूसरी तरफ जहांगीर शेख शाहजहां का बोलबाला रहा. इन सबके अलावा अभिषेक बनर्जी का इतना अहंकार. उन्होंने (अभिषेक बनर्जी) ने कहा था कि 4 तारीख के बाद डीजे बजाया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रपति तक को गाली दी. 

’15 साल तक आप खुद को खुदा समझते रहे’

बंगाल की मंत्री ने आगे कहा, ‘आज जनता का यही गुस्सा है क्योंकि 15 साल तक आप खुद को खुदा समझते रहे. आपने किस तरह की राजनीति खेली? आज आप पर अंडे फेंके जा रहे हैं, जूते फेंके जा रहे हैं. लोग आपके घर के सामने थूक रहे हैं और गालियां दे रहे हैं. एक पार्टी सत्ता में रहेगी दूसरी नहीं, राजनीति में ऐसा होता है. उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसी राजनीति नहीं करेंगे जहां लोग हमें जूतों की माला पहनाएं, गालियां दें और हमारे घर के सामने थूकें.’

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए हमले पर बंगाल पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

‘जनता से ज्यादा कोई ताकतवर नहीं’

टीएमसी पर निशाना साधते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आप खुद इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि आपने सोचा था कि आपको कभी हटाया नहीं जा सकता और जनता ने यह दिखा दिया है. आपने कहा था कि बीजेपी इसमें शामिल थी, लेकिन बीजेपी का इसमें कोई हाथ नहीं था, क्योंकि हमने सुना है कि तृणमूल उस क्षेत्र के 36 में से 35 वार्डों में बहुमत रखती है.

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *