Headlines

IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 का खिताब जीत लिया. यह आरसीबी के लिए लगातार दूसरा खिताब रहा. इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. जीत के साथ आरबीसी प्राइज मनी से मालामाल हो गई. वहीं फाइनल में हारकर रनरअप बनने वाली गुजरात को भी बंपर रकम मिली है. 

प्राइज मनी की बात सिर्फ फाइनल की दो टीमों तक सीमित नहीं रही, तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले. लिहाजा प्लेऑफ की चारों ही टीमों को मोटी रकम प्राइज मनी के रूप में मिली है. तो आइए जानते हैं कि खिताब जीतने वाली टीम से लेकर चौथे नंबर पर रहने वाली टीम तक, किसे कितनी रकम मिली. इसके अलावा खिलाड़ियों को मिलने वाले कुछ अवॉर्ड की प्राइज मनी पर भी नजर डालेंगे. 

ट्रॉफी जीतने वाली RCB को मिले 20 करोड़

ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. 

रनरअप गुजरात पर भी बरसी रकम 

फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस को भी प्राइज मनी के रूप में बंपर रकम मिली. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात को 12.5 करोड़ रुपये मिले. 

टॉप-3 और टॉप-4 की टीमों को भी मिले करोड़ों 

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद टेबल में तीसरे और रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स चौथे पायदान पर रही. तीसरे नंबर की हैदराबाद को 7 करोड़ रुपये और चौथे पायदान की राजस्थान को 6.5 करोड़ रुपये की रकम मिली. 

खिलाड़ियों को मिलने वाले अवॉर्ड की रकम 

ऑरेंज कैप का खिताब जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की प्राइज मनी- 10 लाख रुपये 

पर्पल कैप का खिताब जीतने वाले कगिसो रबाडा की प्राइज मनी- 10 लाख रुपये 

मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी का खिताब जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की प्राइज मनी- 15 लाख रुपये

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की प्राइज मनी- 10 लाख रुपये

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की प्राइज मनी- 10 लाख रुपये.

 

यह भी पढ़ें: शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *