Headlines

जापान में चोरी करते पकड़ी गई भारतीय महिला, फिर की ऐसी हरकत की बढ़ गया विवाद


विदेश यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने का अनुभव नहीं होती, बल्कि यह किसी देश और उसके लोगों के सामने हमारी पहचान भी बनाती है. लेकिन हाल ही में जापान से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. एक भारतीय महिला पर आरोप है कि उसने वहां एक सॉवेनियर दुकान से सामान चुराने की कोशिश की, और पकड़े जाने के बाद मामला पैसे देकर निपटाने की कोशिश भी की. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और देश की छवि को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दुकान में चोरी करते पकड़ी गई महिला

बताया जा रहा है कि यह मामला एक टूर ग्रुप के दौरान सामने आया. ग्रुप के बाकी लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनके साथ यात्रा कर रही महिला चोरी कर रही है. लेकिन एक दिन जापान की एक सॉवेनियर शॉप में वह रंगे हाथों पकड़ी गई.

जैसे ही दुकानदार ने उसे रोका, महिला ने तुरंत पैसे देकर मामला खत्म करने की पेशकश की. लेकिन दुकान मालिक ने साफ इनकार कर दिया और इस हरकत पर नाराजगी जताई.

“यह हाई-ट्रस्ट सोसाइटी है” दुकानदार की प्रतिक्रिया

रिपोर्ट के मुताबिक, दुकानदार ने कहा कि जापान एक “हाई-ट्रस्ट सोसाइटी” है, जहां चोरी जैसी घटनाएं बहुत कम होती हैं. उसे सबसे ज्यादा निराशा इस बात से हुई कि महिला ने गलती मानने की बजाय पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश की. इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी, और मामला यहीं से गंभीर हो गया.

पुलिस स्टेशन में भी दोहराई वही गलती

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद भी महिला ने कथित तौर पर एक बार फिर पैसे देने की कोशिश की. लेकिन जापान जैसे देश में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाता. पुलिस ने उसे वहां के कानून की गंभीरता समझाई और चेतावनी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, आखिर में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें: जो चीज तकलीफ दे रही है निकलवाते क्यों नहीं? बारात में कपल का अजीब डांस वायरल, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

जैसे ही यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “ऐसी हरकतें पूरे देश की छवि खराब करती हैं.” दूसरे ने कहा, “विदेश में जाकर नियमों का सम्मान करना जरूरी है.” कई लोगों ने जापान के अनुशासन और ईमानदारी की तारीफ भी की.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन साफ करता मिला IRCTC स्टाफ, वीडियो हो गया वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *