Headlines

Toyota Urban Cruiser Ebella के बजट में और कौन-सी गाड़ियां मार्केट में मौजूद? यहां जानें ऑप्शन्स


भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Toyota ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. फिलहाल कंपनी ने इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है, जो 23.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकि इस कीमत पर बाजार में पहले से कई ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं, जो बेहतर रेंज, ज्यादा पावर और बड़ी शेप के साथ आती हैं. आइए जानते हैं कि Urban Cruiser Ebella के बजट में ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं?

Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e का Pack One Above वेरिएंट 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी कीमत लगभग 21.90 लाख रुपये है. यह इलेक्ट्रिक SUV करीब 286 bhp की दमदार पावर देती है और कंपनी के मुताबिक, इसकी सिंगल चार्ज रेंज 679 किलोमीटर तक है. यानी कीमत कम होने के बावजूद यह रेंज और प्रदर्शन दोनों मामलों में काफी मजबूत ऑप्शन है.

VinFast VF7

इसके बाद VinFast VF7 Earth मॉडल की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 21.80 लाख रुपये है. यह SUV एक बार चार्ज करने पर 438 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है और इसमें 175 bhp की पावर मिलती है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी यह एक शानदार ऑप्शन माना जा रहा है.

MG Windsor Pro

अगर आप थोड़े कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं तो MG Windsor Pro भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. इसकी कीमत 18.50 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार 449 किलोमीटर की रेंज और 134 bhp की पावर देती है. कीमत के हिसाब से यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं.

Hyundai Creta Electric

Hyundai Creta Electric Long Range वेरिएंट की कीमत 22.18 लाख रुपये है. यह SUV 473 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है और इसमें 169 bhp की पावर मिलती है. Creta पहले से ही भारतीय ग्राहकों के बीच लोकप्रिय नाम है, इसलिए इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी काफी चर्चा में है.

Maruti Suzuki eVitara

वहीं Maruti Suzuki eVitara की कीमत लगभग 20.01 लाख रुपये है. इसमें 543 किलोमीटर की शानदार रेंज और 172 bhp की पावर मिलती है. Maruti का व्यापक सर्विस नेटवर्क इसे ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बनाता है.

Tata Harrier EV

अगर बड़ी और ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV की बात करें तो Tata Harrier EV Adventure S65 एक मजबूत दावेदार है. इसकी कीमत 22.4 लाख रुपये है और यह 538 किलोमीटर की रेंज के साथ 235 bhp की ताकत प्रदान करती है. आकार, फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से यह अपने सेगमेंट की सबसे दमदार EVs में से एक मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

सालों से फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा ये देश, 90 परसेंट गाड़ियों में होता है यूज 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *