Headlines

Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी


गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अब गाजियाबाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मदरसों को सील किया है, साथ ही इन मदरसों की बिजली भी काटी गई है. आपको बता दें कि गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन ने खोडा इलाके में हुई सूर्या हत्याकांड मामले में कार्रवाई की है.

वहीं, इस संबंध में गाजियाबाद में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कैलाश तिवारी ने बताया कि मदरसे चलाने के लिए जो NOC चाहिए जैसे दमकल या समाज कल्याण विभाग की एनओसी नहीं है, वह इन मदरसों में नहीं है. इसी वजह से यह मदद से सील किए जा रहे हैं. इनमें पढ़ने वाले छात्रों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा.

Shamli News: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन

घरेलू बिजली का किया जा रहा था उपयोग

वहीं, मदरसों का बिजली कनेक्शन काटे जाने के संबंध में बिजली अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मदरसों की बिजली इस कारण से काटी गई है क्योंकि मदरसों में बिजली कमर्शियल होनी चाहिए, लेकिन मदरसे में घरेलू बिजली का उपयोग किया जा रहा था.अधिकारी ने बताया कि मदरसे से बकाया वसूला जाएगा और उस पर डबल पेनल्टी भी लगाई जाएगी.

“>

कार्रवाई के दौरान तीन मदरसों को किया गया सील

समाचार लिखे जाने तक खोडा गांव के मदरसा रामनिया अरनिया पसिमुल उलूक और बीरबल इलाके का सुल्तान अलारफीन मदरसा सील किया गया है. वहीं, इस कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात रहा है. हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी है. साथ ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के साथ जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, गाजियाबाद पुलिस सूर्या मर्डर केस में आज पीलीभीत से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले में शासन ने मदरसे को सील करने की कार्रवाई की है.

Kanpur News: कानपुर देहात में पुलिस की कार्यशैली पर भड़के मंत्री संजय निषाद, जमकर लगाई फटकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *