Headlines

‘हम ममता बनर्जी को अपना नेता…’, TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा


बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी में टूट की आहट के बीच पार्टी के निष्कासित नेता रिजू दत्ता का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नई टीएमसी आकार ले रही है. रितब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता और अखरुज्जमां मुख्य सचेतक नामित किया गया है. दत्ता ने आगे कहा, टीएमसी के 64 विधायकों ने घोषणा की है कि वे ‘ममता बनर्जी को अपना नेता स्वीकार करते हैं, लेकिन अभिषेक बनर्जी को नहीं.’

स्पीकर से की मुलाकात

इससे पहले हावड़ा की उलुबेरिया (पूर्व) सीट से तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी बुधवार को स्पीकर से मिलने विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने पार्टी के 59 विधायकों के समर्थन पत्र का दावा करते हुए कहा कि उनका गुट ही राज्य में मुख्य विपक्षी दल है, जबकि ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के प्रति वफादार गुट अब अल्पमत में है.

अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

रिताब्रता बनर्जी सुबह करीब 10:30 बजे विधानसभा परिसर पहुंचे, तो नए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्टी के विधायक एक-एक कर उनके साथ जुड़ने लगे. मंगलवार को उन्होंने बिना सीधे कुछ कहे विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद ऐसे कदम के संकेत दिए थे. इस दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा और 30 मई को सोनारपुर में हुए हमले के बाद CAPF की मांग करने को लेकर उनकी आलोचना की.

‘दीदी अपनी पार्टी बचाएं, थोड़ा आराम करें’, दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला

रिताब्रता ने कहा, ‘वह किस तरह के जननेता हैं? पार्टी की करारी हार के बाद वह 26 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले. अब वह अपनी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की मांग कर रहे हैं. इससे पहले वह कहते थे कि जनता उनकी रक्षा के लिए मौजूद है. फिर अब उन्हें सुरक्षा बलों की जरूरत क्यों पड़ रही है?’

कॉर्पोरेट शैली में पार्टी चलाने का आरोप

उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर तृणमूल कांग्रेस को कॉर्पोरेट शैली में चलाने का आरोप भी लगाया. रितब्रता ने कहा कि पार्टी पूरी तरह इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) पर निर्भर होकर काम कर रही है.

Explained: क्या ममता बनर्जी की TMC विभाजन की ओर बढ़ रही, बंगाल में कोई भी पार्टी टूटने के बाद क्यों नहीं बचती?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *