Headlines

Video: ‘बहुत जताते हो चाह हमसे’ विदेशी महिला ने 90’s के गानों पर बनाई रील, दीवाना हुआ इंटरनेट


बॉलीवुड के गानों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. पूरे भारत में लोग बॉलीवुड गानों को सुना करते हैं. लेकिन जब बात आती है 90 के दशक के गानों की तो फिर माहौल और भी ज्यादा रंगीन हो जाता है. लेकिन हैरानी तब होती है जब केवल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर यानी यूरोप और अमेरिका के फैंस भी 90 के दशक के गानों का जमकर मजा लेते हैं. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक गौरी मैम यानी कि विदेशी महिला बॉलीवुड के 90 के दशक के गाने पर रील बनाती दिखाई दे रही है.

विदेशी हसीना ने देसी गानों पर लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होते हुए लोगों को हैरान कर रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला जो कि निहायती खूबसूरत है, गोविंदा के गाने ‘बहुत जताते हो चाह हमसे’ पर रील बनाती दिखाई दे रही है. रील बनाती ये विदेशी महिला अपनी अदाओं के साथ साथ अपने हुस्न से भी लोगों का दिल जीत रही है. उसका तबस्सुम और रुखसार देखने वालों के लिए कयामत ले आया है. एक तो गाना 90 के दशक का और दूसरा ये रंग रूप और निखार. ये रील यूजर्स को स्क्रॉल करने ही नहीं दे रही है.

बनाई कमाल की रील, दीवाने हुए लोग

वीडियो में दिखता है कि कैसे विदेशी महिला ने देसी सूट पहना हुआ है और वो गाने पर रील बनाते हुए जोरदार तरीके से मुस्कुरा रही है मानों स्वर्ग की अप्सरा जमीन पर उतर आई हो. उसका आत्मविश्वास और गाने पर किए गए स्टेप्स देखते ही बनते हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग दीवाने हुए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट मांगने के बहाने फोन चोरी! युवक ने पकड़ा तो सड़क पर हुआ हंगामा, जयपुर का वीडियो वायरल

यूजर्स ने की खूबसूरती की तारीफ

वीडियो को aarika.lux नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आप कमाल की खूबसूरत हो. एक और यूजर ने लिखा…इसे देखकर तो मैं भी शरमा गया हूं, क्या हुस्न पाया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लगता है सारी खूबसूरती आप ही को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हमला अचानक हुआ… वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से…देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *