Headlines

कप्तानी छीनी और टीम से भी कर दिया बाहर, सूर्यकुमार यादव पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर?


भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से ड्रॉप हो गए हैं. BCCI ने शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया का एलान किया. इन तीनों स्क्वाड में दूर-दूर तक सूर्यकुमार का नाम दिखाई नहीं दिया.

सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छिन गई है और वो टीम से परमानेंट बाहर हो गए हैं. श्रेयस अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बन गए हैं. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खराब फॉर्म को भी सूर्या के ड्रॉप होने की एक मुख्य वजह बताया. तिलक वर्मा उपकप्तान बने हैं और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं.

यह फैसला आसान नहीं था

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा – यह फैसला आसान नहीं था, खासतौर पर तब जब हमने अभी वर्ल्ड कप जीता हो. मगर आप प्रत्येक विश्व कप के बाद आगे की रणनीतियों पर विचार करते हैं कि क्या सबसे अच्छा फैसला हो सकता है. अगले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हमें लगा कि यही सबसे सही निर्णय होगा.

सूर्यकुमार यादव के लिए पिछले 2 साल व्यक्तिगत फॉर्म के लिहाज से बिल्कुल अच्छे नहीं रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 9 मुकाबलों में 242 रन बनाए थे. पूरे वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक आया. उससे पहले न्यूजीलैंड सीरीज उनके लिए अच्छी रही, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी वो फ्लॉप रहे थे.

यह भी पढ़ें: सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह

सूर्यकुमार सबसे सफल कप्तान

जीत प्रतिशत को देखें, तो सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान हैं. उन्होंने 52 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिनमें से टीम ने 40 मुकाबले जीते. बतौर कप्तान सूर्या का जीत प्रतिशत 82 रहा, जो बेहद शानदार है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *