Headlines

‘सच्चे देशभक्त बनेंगे…’, CJP Protest के सपोर्ट में आईं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत इन सेलेब्स का भी मिला समर्थन


कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा में है. 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के लिए सीजेपी को दिल्ली पुलिस की मंजूरी मिल चुकी है. ये प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है. इसी बीच कुछ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं और सीजेपी के दिल्ली विरोध प्रदर्शन को उनका समर्थन मिल रहा है. ऋचा चड्ढा ने पार्टी से उम्मीद जताई कि वो सच्चे देशभक्त बनेंगे. वहीं, प्रकाश राज जैसे स्टार्स का भी समर्थन मिला है.

ऋचा चड्ढा ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

दरअसल, ऋचा चड्ढा इन दिनों ऑकलैंड में हैं और इस बीच वो दिल्ली के प्रदर्शन पर नजरें जमाए हुए हैं. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस ने सीजेपी को लेकर लिखा, ‘मैं इस समय खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे स्वच्छ हवा है. लेकिन मेरे मन में दिल्ली बसी है. मेरी प्यारी दिल्ली, मेरे बचपन का शहर, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज… बड़े पार्कों और घने, सुंदर पेड़ों से भरी. अपने देश के युवाओं को प्यार भेज रही हूं. आशा है आप दिखावटी राष्ट्रवाद की बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे. आप दयालु, शांतिप्रिय और रणनीतिक बनें.’

 

यह भी पढ़ें: ‘मां-बहन’ के प्रमोशन में छाईं माधुरी दीक्षित, 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स देख गुनगुनाएंगे ‘धक-धक करने लगा

इसके साथ ही ऋचा चड्ढा ने अपनी एक्स पोस्ट में आगे लिखा, ‘याद है, उल्कापिंड गिरने के बाद डायनासोर विलुप्त हो गए थे, लेकिन तिलचट्टे उनसे भी अधिक समय तक जीवित रहे.’ ऋचा ने एक्स पर एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के एक सीन की क्लिप शेयर की. इसमें वो कॉकरोच को देखकर डरकर भागते नजर आते हैं. 
 

CJP प्रोटेस्ट को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट

कॉकरोच पार्टी के विरोध को मंजूरी के बाद प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और उन्होंने इसमें लिखा, ‘मैं 6 तारीख को वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं ताकि कॉकरोच पार्टी के सबसे अहम आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा सकूं. हालांकि, मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बहुत दूर हूं, फिर भी वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. सभी युवा कॉकरोच से अनुरोध है कि वो भी वहां पहुंचें.’

यह भी पढ़ें: पहले ही दिन बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की बंदर, एक करोड़ कमाना भी नहीं हुआ नसीब, शॉकिंग है कलेक्शन

अतुल कुलकर्णी ने भी किया सपोर्ट, मांगी माफी

इसके साथ ही अतुल कुलकर्णी ने भी कॉकरोच पार्टी के समर्थन में पोस्ट शेयर की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर की और माफी भी मांगी. उन्होंने लिखा, ‘प्रिय युवाओं, जैसा कि आप अपनी आवाज बुलंद करके और अपने फैसलों को महत्व देने के लिए तैयार हो रहे हैं तो मुझे आप पर पूरा भरोसा है.’ 

एक्टर ने माफी मांगते हुए आगे लिखा, ‘मेरी पीढ़ी और हमारे पहले और बाद की पीढ़ियां हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं निभा सकीं. हमसे कई गलतियां हुईं और हमने ऐसी चुनौतियां छोड़ दी, जिनका सामना अब आपको करना पड़ रहा है. इसके लिए मैं आपसे माफी चाहता हू. मेरी कामना है कि आप ईमानदारी, संवेदनशीलता और दया के साथ इस देश को बेहतर दिशा दें. आप सभी के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.’

यह भी पढ़ें: ‘शमशेरा’ के दौरान YRF ने दिया धोखा? युधवीर अहलावत ने सुनाया अपना दर्द, बोलें- 22 दिन बोल कर 5 दिन शूट पर बुलाया

कुनिका सदानंद का भी मिला समर्थन

इसके साथ ही एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी एक्स पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. इसमें वो लाइव वीडियो में सीजेपी के विरोध के समर्थन की बात करती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं, ‘कुछ लोगों के लिए ये सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम हो सकता है लेकिन कई लोगों के लिए ये याद दिलाने वाला दिन है कि भारत का भविष्य अंधभक्ति से नहीं बल्कि जागरूक और समझदार नागरिकों से तय होता है.’

वो अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘नेता वादे कर सकते हैं. सराकरें बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं. लेकिन असला बदलाव भाषणों से नहीं बल्कि काम, जवाबदेही और नतीजों से दिखाई देता है. एक मजबूत लोकतंत्र किसी एक पार्टी, नेता, विचारधारा, धर्म या समुदाय का नहीं होता. ये उन नागरिकों का होता है, जो अपनी सोच रखते हैं, बेझिझक सवाल पूछते हैं. सच जानने की कोशिश करते हैं और अपने आसपास हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं.’

कुनिका अंत में लिखती हैं कि भारत का भविष्य अंधभक्तों से नहीं, बल्कि जागरूक और समझदार नागरिकों से तय होगा.

क्यों हो रहा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन?

वहीं, बात की जाए कि दिल्ली में सीजेपी की ओर से ये विरोध प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है तो ये मामला नीट पेपर लीके मुद्दे पर केंद्रित है. नीट पेपर लीक की वजह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली के क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *