दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रविवार (07 जून) को एक मकान में आग लग गई. सूचना के बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अपर ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई जख्मी है. चार बच्चे और चार एडल्ट का रेस्क्यू किया गया है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग की इस घटना में सिर्फ एक कुत्ता जख्मी हुआ है, जिसे सुरक्षित निकालकर पशु अस्तपाल भेज दिया गया है. आग में कोई और घायल नहीं हुआ है. बच्चे की मौत की खबरें गलत हैं.
एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग!
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट और उससे जुड़े घरेलू सामान को माना जा रहा है. स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीना ने बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरी इमारत धुएं से भरी हुई थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे. स्थिति को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा.
सभी 8 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया
बचाव अभियान के दौरान कुल 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे. सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फायर विभाग के अधिकारी राज कुमार ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर पर दो बच्चे और दो बड़े मौजूद थे, जबकि तीसरी मंजिल पर भी दो बच्चे और दो वयस्क फंसे हुए थे. सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया.
कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में लगी आग
उधर, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास रविवार (07 जून) सुबह एक ‘स्कैनिंग रूम’ में आग लग गई थी. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.
झुलस रहा दिल्ली-NCR…, राजधानी के इस इलाके में पारा सबसे ज्यादा हाई, बारिश पर भी आया अपडेट
