समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जींस-टीशर्ट में बिना लाल टोपी के दिल्ली एयरपोर्ट पर एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. एयरपोर्ट पर उनका टीशर्ट वाला ये कैजुअल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके समर्थक इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक हफ्ते की विदेश यात्रा के बाद भारत लौटे तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जिसमें वो लंबे समय बाद बिना कुर्ते पजामे और लाल टोपी के दिखाई दिए. अखिलेश यादव का ये वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है.
एयरपोर्ट पर नए लुक में दिखा अखिलेश यादव
आमतौर पर अखिलेश यादव सफेद रंग के कुर्ते पजामे और काले रंग की हाफ जैकेट में दिखते हैं और उनके सिर पर समाजवादी पार्टी की लाल रंग की टोपी दिखाई देती है. लेकिन वायरल वीडियो में अखिलेश यादव ने सफेद रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी है.
अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीरें
सपा समर्थक उनकी सादगी और फिटनेस की भर-भरकर तारीफें कर रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वो एकदम आम आदमी की तरह एयरपोर्ट पर लोगों से मिलते हैं और फोटो भी खिंचवाते हैं. अखिलेश यादव को अगर कोई अभिवादन करता है तो वो हाथ उठाकर उसे स्वीकार करते हैं.
एयरपोर्ट की सिक्योरिटी चेक पर एक सुरक्षाकर्मी उनसे हाथ मिलने के लिए आगे बढ़ता है तो अखिलेश यादव वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से हाथ भी मिलाते है. अगर कोई सेल्फी के लिए आता है तो वो उसे भी मना नहीं नहीं करते हैं और फोटो खिंचवाकर उसे भी खुश कर देते हैं.
मेरठ में मॉडल को शादी का झांसा देकर 10 साल शोषण, 3 बार अबॉर्शन और धर्मांतरण का बनाया दबाव
