पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए बड़े जनसंपर्क अभियान की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस पूरे राज्य में एक व्यापक “बस यात्रा” निकालने की योजना बना रही है, जो राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी.
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरी झंडी दिखाएंगे. यात्रा के दौरान पार्टी में एकजुटता का संदेश देने के लिए पंजाब नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ बस में सफर करते नजर आ सकते हैं.
कांग्रेस इस यात्रा के जरिए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और नशे जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रही है. पार्टी का मानना है कि इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर सरकार को जवाबदेह बनाया जा सकता है.
संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी,अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही ED
पंजाब में व्याप्त है भ्रष्टाचार- बघेल
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि पंजाब में भ्रष्टाचार व्याप्त है. नशे में युवा है. कानून व्यवस्था बिगड़ गई है. इस सारे मुद्दे बड़े हैं. पंजाब में कांग्रेस एकजुट है. और इन मुद्दों को लेकर जमीन पर जाएंगे. जनता को बताएंगे.
यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान को आगे बढ़ाएंगे. इसके जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती हासिल करने पर जोर दिया जाएगा.
Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर! कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत
फिलहाल यात्रा के रूट और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कांग्रेस जल्द ही इसकी विस्तृत रूपरेखा और आधिकारिक घोषणा कर सकती है.
