Headlines

Petrol Pump Viral Video: लड़कियां ताड़ते-ताड़ते काटा बवाल, पेट्रोल पंप दिखा दिया स्टंट, होश उड़ा देगा यह वीडियो


Petrol Pump Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो एक पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है, जहां दो युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी उनकी नजर पास में खड़ी कुछ लड़कियों पर पड़ गई. बताया जा रहा है कि लड़कियों को देखकर एक युवक थोड़ा ज्यादा ही जोश में आ गया. शायद वह अपनी बाइक चलाने की कला दिखाकर इंप्रेशन जमाना चाहता था.  लेकिन कई बार ज्यादा स्टाइल दिखाने की कोशिश उल्टी पड़ जाती है और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

स्टंट दिखाने के चक्कर में बिगड़ा बैलेंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर बैठा हुआ है और अचानक कुछ अलग करने की कोशिश करता है. लेकिन जौस जौस में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है. तभी अगले ही पल बाइक सीधे पेट्रोल भर रहे कर्मचारी की तरफ बढ़ जाती है.  युवक बाइक को संभाल नहीं पाता और गाड़ी कर्मचारी के ऊपर ही चढ़ा देता है. वहां मौजूद लोग कुछ सेकंड के लिए समझ ही नहीं पाते कि आखिर हुआ क्या है. पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Indian Girl Viral Video: विदेश में टॉवल डांस… भारतीय लड़की की हरकतें देख आएगी शर्म, यूजर्स बोले- इनके मां-बाप…

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर कमेंट्स किये हैं. एक यूजर ने लिखा, “स्टाइल दिखाने के चक्कर में खुद की बेइज्जती करवा ली.” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों के साथ बिल्कुल ऐसा ही होना चाहिए, सड़क हो या पेट्रोल पंप, ओवरस्मार्ट बनना खतरनाक है.” एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “अगर अच्छी तरह डांट पड़ जाती तो शायद जिंदगी भर बाइक पर स्टंट करने का नाम भी नहीं लेता.” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि लड़कियों को प्रभावित करने के चक्कर में युवक खुद ही लोगों के सामने मजाक बन गया. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि कुछ सेकंड की दिखावेबाजी कई बार बड़ा नुकसान करा सकती है. अच्छी बात यह रही कि घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हें.  

यह भी पढ़ेंः Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया… फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *