Headlines

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान का विवाद, होटल पर हंगामा, बोर्ड हटाकर जलाने का आरोप


उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आगामी कांवड़ यात्रा से पहले एक बार फिर कांवड़ मार्ग पर होटल, ढाबों और दुकानों की पहचान को लेकर विवाद सामने आया है. दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना गांव के पास स्थित एक होटल में संचालित नॉनवेज ढाबे को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान होटल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई.

विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढाबे से जुड़े बोर्ड और फ्लैक्स हटा दिए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गयी. पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में तीन कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

   

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता होटल पर पहुंचे और आरोप लगाया कि एक ही परिसर में”श्री बद्री विशाल भोजनालय’और’श्री बद्री विशाल कन्फेक्शनरी’के नाम प्रदर्शित किए गए हैं, जबकि उसी स्थान पर ‘किंग चिकन कॉर्नर’ नाम से नॉनवेज ढाबा भी संचालित किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े नाम के साथ नॉनवेज कारोबार होने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी

होटल मालिक नरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने परिसर का एक हिस्सा किराए पर दिया हुआ है, जहां किराएदार द्वारा नॉनवेज ढाबा संचालित किया जा रहा था, जबकि कन्फेक्शनरी और अन्य कारोबार उनका स्वयं का है.उनका आरोप है कि बिना पूरी जानकारी लिए कुछ लोगों ने बोर्ड तोड़ दिए और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है.

कांवड़ यात्रा से पहले होटल बंद करने का दावा था 

वहीं नॉनवेज ढाबा संचालक आजाद चौधरी का कहना है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कारोबार बंद करने को लेकर पहले से सहमति बनी हुई थ. उनका दावा है कि उनकी अनुपस्थिति में बोर्ड हटाए गए और उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई.उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उक्त स्थान खाली करने वाले थे.दूसरी ओर हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर ने इस मामले को धार्मिक आस्था से जुड़ा बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.उनका कहना है कि कांवड़ मार्ग पर नाम और पहचान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए.

हिंदू रक्षा दल ने जताया विरोध 

वहीं हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि संगठन को सूचना मिली थी कि ‘श्री बद्री विशाल’ नाम के साथ उसी परिसर में चिकन कॉर्नर संचालित किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े नाम के साथ इस प्रकार के कारोबार का संचालन उचित नहीं है, इसलिए संगठन ने विरोध दर्ज कराया.

पुलिस ने हंगामा करने वालों पर की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई. बरहाल इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 170 में मुकदमा दर्ज कर हिंदू रक्षा दल के युवा जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा अभिषेक शर्मा और आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है.एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बद्री विशाल रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने तोड़ फोड़ की थी. जिसमें कुछ आपत्तिजनक बातों को लेकर के जिसमें अभियोग दर्ज कर लिया गया है. थाना छपार पर और तदानुसार विवेचता की जा रही हैं. जो इसमें अराजक तत्व थे, उसमें कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. तीन लोग इसमें गिरफ्तार किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में पेटीज से निकले कीड़े और फंगस! मशहूर फूड शॉप पर FSDA की छापेमारी; नमूने जांच को भेजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *