Headlines

गौतमी कपूर को आधी रात को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये


राम कपूर को शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए जाना जाता है. इस शो में साक्षी संग उनकी जोड़ी देखने को मिली थी. दोनों को साथ में स्क्रीन पर गजब का रिस्पॉन्स मिला था. दोनों ने टीवी पर 17 मिनट का किसिंग सीन दिया था. उनके किसिंग सीन से बवाल मच गया था.

हाल ही में राम ने शो ‘लॉकअप 2’ में इसके बारे में बात की. राम ने बताया कि उनकी पत्नी का कैसा रिएक्शन था. 

गौतमी कपूर का ऐसा था रिएक्शन

वहीं गौतमी ने भी सिद्धार्थ कनन के एक पुराने इंटरव्यू में इसके बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था, ‘जब ये शूट हुआ. मेरे पास रात को ढाई बजे कॉल आया. मैं उस वक्त ब्रेस्ट फीडिंग मदर थी. जब मेरे पास कॉल आया कि बेबी ऐसे-ऐसे हुआ है. तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मैंने फोन काट दिया था. मैं उस वक्त ऐसी थी कि आगे कुछ सोच नहीं पाई. लेकिन जैसे समय निकला मुझे एहसास हुआ कि हम एक्टर्स हैं.’

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट

गौतमी ने कहा, ‘मैं भी सेट पर रही हूं. मुझे पता होता है कि सेट पर 50 से 200 लोग तक होते हैं. हम वहां पर अपने काम के लिए हैं. मैं पता नहीं क्यों राम को ऐसे स्पॉट पर रख रही थी. फिर अगले दिन मैं ठीक थी. राम और साक्षी ने टीवी हिस्ट्री का पहला किसिंग सीन किया था. वो दोनों ही बहुत अमेजिंग थे.’

राम कपूर ने कहा ये

‘लॉकअप 2’ में राम ने कहा, ‘हम लोग अपनी पत्नी को कितना सिक्योर और सेफ और कितना प्यारभरा फील करवाते हैं वो हमारी जिम्मेदारी है. मैंने तीन बा तीन अलग एक्ट्रेसेस को किस किया है स्क्रीन पर. तीनों बार गौतमी को परेशानी नहीं हुआ और उसे खुशी खुशी हां कहा है क्योंकि उसको जितना कम्फर्टेब मैं फील करवाता हूं तो उसे परेशान होने की जरुरत नहीं है.’

ये भी पढ़ें- Sunny Deol Viral Video: सनी देओल को फटे जूतों में देखकर हैरान हुए फैंस, ‘इक्का’ के इवेंट से वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *