Headlines

Carry On Jatta 4 BO Day 6: बुधवार को लाखों में सिमटी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की कमाई, जानें- 6 दिनों में कितना वसूल पाई बजट


स्मीप कांग की पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिनो ढिल्लों स्टारर इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहें हैं यहां तक कि कई बॉलीवुड फिल्मों से मुकाबले के बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. चलिए यहां इसके बुधवार का कलेक्शन जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि इसने 6 दिनो में कितना बजट वसूल कर लिया है?  

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने 6दिनों में कितनी की कमाई?
फैमिली कॉमेडी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसका बॉक्स ऑफिस सफर ठीक रहा है. हालांकि बुधवार को यानी छठे दिन इसके कलेक्शन में सबसे ज्यादा मंदी देखी गई बावजूद इसके ये अब 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बनने के बेहद करीब है.

इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस पंजाबी फिल्म ने 1.90 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने 2.50 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन का कलेक्शन 3.40 करोड़ रुपये रहा। वहीं चौथे दिन इसकी कमाई 1.40 करोड़ और पांचवें दिन भी 1.40 करोड़ रुपये रही.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 85 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 11.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने 6 दिनों में कितना वसूला बजट? 
कैरी ऑन जट्टा 4′ ने रिलीज के 6 दिनों में ठीक कमाई कर ली है. हालांकि छठे दिन ये लाखों में सिमट गई बावजूद इसके इसने अपनी आधी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है. दरअसल ये फिल्म 20 करोड के बजट में बनी है और इसने 6 दिनों में अपने बजट की 57.25% रिकवरी कर ली है. उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी आएगी और ये अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच जाएगी. 

 

भारत में ‘इश्कन दे लेखे’ को मात देने से है इंचभर दूर
गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों की कैरी ऑन जट्टा 4′  फिलहाल साल की की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म है. अब यह ‘इश्क़न दे लेखे’ के 11.89 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर रहै . ऐसा करते ही ये फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म बन जाएही.  यह अहम मुकाम कैरी ऑन जट्टा 4′ आज, यानी सातवें दिन हासिल कर सकती है. 

2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 पंजाबी फिल्में

रब्ब दा रेडियो 3: 12.57 करोड़

इश्क़न दे लेखे: 11.89 करोड़

कैरी ऑन जट्टा 4: 11.45 करोड़

बंबुकट 2: 6.18 करोड़

व्याह करतारें दा: 4.55 करोड़

ये भी पढ़ें-Toxic: धांसू है यश की ‘टॉक्सिक’ की फीमेल स्टार कास्ट का टीजर, कियारा से तारा और नयनतारा के दमदार अवतार ने उड़ाए होश

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *