Headlines

Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर ‘रिहर्सल’ के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?


केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है. पुणे पुलिस सिया को गुरुवार (2 जुलाई) को उसके घर ले गई. इसके साथ ही मर्डर की प्लानिंग वाली जगह भी पहुंची. पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली जानकारी मिली है. 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक लोनावला पुलिस ने बताया, सिया से पुणे ग्रामीण एसपी (SP) कार्यालय में पूछताछ की. पुलिस सिया को उस जगह पर ले गई, जहां उसने अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई थी और उसका रिहर्सल किया था. अहम बात यह है कि दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं. आरोपी अपने ही बयानों में उलझ गए हैं. दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत शुक्रवार (3 जुलाई) को खत्म हो रही है और पुलिस उन्हें एक बार फिर अदालत में पेश करेगी.

पुलिस को सिया के घर से क्या-क्या मिला

पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था.

क्राइम सीन रीक्रिएट कराने आरोपियों को लेकर किले पर पहुंची थी पुलिस

इससे पहले पुलिस ने बुधवार को आरोपी को लोहागढ़ किले ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया था. बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस की जांच के अनुसार, शुरुआत में सिया ने यह दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया.

यह भी पढ़ें : Exclusive: दुनिया के सामने बेपर्दा शहबाज! PoK में 24वें दिन भी बगावत की आवाज जारी, अवामी एक्शन कमेटी ने खोला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *