Headlines

प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’


बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. इसके साथ ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के चयन में भी जुट गए हैं. जन सुराज को लेकर खबर है कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ही मैदान में उतरेंगे. औपचारिक ऐलान बाकी है लेकिन शुक्रवार (03 जुलाई, 2026) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तस्वीर साफ कर दी.

‘जनता चाहती है प्रशांत किशोर लड़ें’

बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर मनोज भारती ने कहा कि हमारी पार्टी लड़ेगी और प्रशांत किशोर ही मूलतः कैंडिडेट होंगे. कल (शनिवार) कोर ग्रुप की बैठक है. उसके बाद हम लोग औपचारिक रूप से नाम का ऐलान परसों (रविवार) कर देंगे. उम्मीद है इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. क्योंकि जनता चाहती है कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ें इसलिए हम लोगों को एतराज नहीं है.

यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- ‘5 जुलाई को…’

महागठबंधन से समर्थन की अपील

दूसरी ओर मनोज भारती ने एक और बड़ी बात कही. उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो महागठबंधन चाहे तो हमारा समर्थन करे. मनोज भारती ने कहा कि 30 वर्षों से नितिन नवीन के परिवार का इस सीट पर कब्जा रहा है. यह सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां विकास का काम नहीं हुआ है. जनता बदलाव चाहती है. पटना जिले में 114 स्लम एरिया हैं, जिसमें से 64 बांकीपुर में है.

क्या बोले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष?

बांकीपुर को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह नितिन नवीन की सीट रही है. वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. एक साधारण कार्यकर्ता को शीर्ष पद दिया गया है. बांकीपुर की जनता इससे बहुत खुश है और उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट को भारी मतों से जिताकर नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देगी.

उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन यहां से पांच बार विधायक रहे, उनके पिता 4 बार रहे. उस क्षेत्र में कितना विकास का काम हुआ है वह जगजाहिर है, तब ही पिछले साल भारी मतों से जीते थे. विरोध में कोई भी चुनाव लड़े फर्क नहीं पड़ता है. जनता हमारे साथ है. बीजेपी का कार्यकर्ता या कौन लड़ेगा यह ऐलान जल्द होगा.

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- ‘यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *