Headlines

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार


हरियाणा में नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने पुलिस की सरकारी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर पुलिस वाहन को करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. इस हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला पुलिस के लिए बेहद चौंकाने वाला था. गनीमत ये रही कोई हताहत नहीं हुआ.

क्या है पूरा मामला ?

डीएसपी हरदीप सिंह के अनुसार एक जुलाई की तड़के करीब 1:40 बजे थाना शहर फिरोजपुर झिरका की पुलिस टीम एनएच-248ए पर अजीज होटल के पास रात्रि गश्त में जुटी हुई थी. प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान अंबेडकर चौक की ओर से पत्थरों से भरा एक ओवरलोड डंपर तेज गति से सड़क पर लहराता हुआ और प्रेशर हॉर्न बजाता हुआ आता दिखाई दिया.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सरकारी वाहन की लाल बत्ती और टॉर्च के माध्यम से चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय सीधे पुलिस की बोलेरो के ड्राइवर साइड में टक्कर मार दी. दावा है कि टक्कर के बाद डंपर पुलिस वाहन को करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बोलेरो सड़क किनारे किकर के पेड़ों में जाकर फंस गई. हादसे के दौरान वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह सुरक्षित बच गए.

डंपर पर नहीं थी कोई नंबर प्लेट 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि डंपर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी. पुलिस का आरोप है कि चालक ने जानलेवा तरीके से वाहन चलाते हुए सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाई और मौके से फरार हो गया. प्रेस वार्ता में डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में थाना शहर फिरोजपुर झिरका में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,जिनमें चालक हाकम पुत्र दौलत व मालिक बट्टू निवासी घुसपैठी थाना सदर तावडू है.

यह भी पढ़ें: Haryana News: पानीपत के तालाब में दर्दनाक हादसा, एक दोस्त को बचाने कूदे 2 किशोर; दोनों की डूबने से मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *