Headlines

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एंट्री को लेकर सुनील पाल ने तोड़ी चुप्पी, 25 लाख के ऑफर का किया खुलासा


समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ दूसरे सीजन के साथ लौट चुका है. शो को दर्शक खूब पसंद कर रहे है. पहले एपिसोड पर लोगों खूब प्यार लुटाया. वहीं हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के शो में एंट्री को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, पिछले सीजन में हुए विवाद पर सुनील पाल ने समय रैना को लेकर तंज कसा था. वहीं उन्होंने शो के दूसरे सीजन में जाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. 

समय रैना ने दिया 25 लाख का ऑफर
बीती रात कॉमेडियन सुनील पाल को एक इवेंट में स्पॉट  किया गया था. जहां उन्होंने समय रैना को लेकर बात की. दरअसल, उनका एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैप्स संग बातचीत कह रहे हैं. वहीं जब पैप्स ने सवाल किया कि आप समय के शो में कब जा रहे हैं? इस पर जवाब देते हुए सुनील पाल ने कहा, ‘मैं उसके शो में क्यूं जाउंगा. वो मुझे फॉलो कर रहा है. वो मेरे पीछे आएगा.’

सुनील पाल ने कहा, ‘उसने बात की थी. 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा. इस पर वो बोला कि सर आप गाली मत देना.’ हालांकि सुनील पाल ने साफ-साफ नहीं बताया कि क्या वो ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में जाएंगे या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः Salman Khan हाउस फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

सुनील पाल ने आगे कहा, ‘समय रैना के 11 लाख मिलियन में फॉलोअर्स हैं लेकिन वो सिर्फ मुझे फॉलो करता है. अब वो सही इंसान को फॉलो कर रहा है, तो अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगा.’ 

बता दें, समय रैना और सुनील पाल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सुनील पाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी. शो को लेकर काफी विवाद हुआ था.

ये भी पढ़ेंः Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

कहां देखे समय का शो?
वहीं, अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 आया है. समय रैना के इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ गेस्ट बनकर शामिल हुई थीं. शो की बात करें तो ये नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *