Headlines

CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर, LPG टैंकर बना आग का गोला, वीडियो देख कांप जाएगी रूह


उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. तेज रफ्तार LPG टैंकर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराया और देखते ही देखते आग का विशाल गोला बन गया. इस हादसे का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस हादसे को बेहद भयावह बता रहे हैं.

CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

26 जून की सुबह कौशांबी जिले के सिहोरी टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ. CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि LPG टैंकर तेज रफ्तार में टोल प्लाजा की ओर आता है और अचानक डिवाइडर से टकरा जाता है. टक्कर के कुछ ही सेकेंड बाद गैस लीक होती है और पूरा इलाका भीषण आग की चपेट में आ जाता है. आग इतनी तेजी से फैलती है कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता.

ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत, 2 अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे

पुलिस के मुताबिक टैंकर कानपुर से वाराणसी जा रहा था. हादसे के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक धर्मेंद्र द्विवेदी बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए. आग टोल प्लाजा तक पहुंच गई, जिससे वहां काम कर रहे कई कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. इलाज के दौरान आलोक सिंह, हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्य की भी मौत हो गई. अब तक इस हादसे में 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2 कर्मचारी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो देख सहम गए लोग

जैसे ही हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो देखकर दिल दहल गया. LPG टैंकरों के लिए सुरक्षा नियम और सख्त होने चाहिए.” दूसरे यूजर ने कहा, “कुछ सेकेंड में सब कुछ खत्म हो गया, यह बेहद दर्दनाक हादसा है.” एक और यूजर ने लिखा, “टोल कर्मचारियों और ड्राइवर के परिवार के लिए भगवान हिम्मत दे.” वीडियो को @Capturedcalm नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *