Headlines

Fatehpur News: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सनसनीखेज सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने शराबी पति को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया. 26 जून को हुए इस हत्याकांड को महिला ने छिपाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों  को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी. 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह लगातार बयान बदल रही थी, जिस पर पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद महिला ने अपना जुर्म क़ुबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के पीछे पति द्वारा शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.

                                                                                                                                                                                                                                            क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक अवधेश उर्फ़ पवन की शादी 16 साल पहले प्रीति उर्फ़ विनीता से हुई थी. दोनों के कोई संतान नहीं थी. मृतक मजदूरी कर भरण पोषण करता था. महिला ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था, इसलिए उसने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

पड़ोसियों को हुआ शक 

पहले महिला ने पड़ोसियों को बताया कि बीड़ी से आग लग गयी, लेकिन पड़ोसियों को उसके व्यवहार और बयानों से शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वो टूट गयी. महिला ने आग लगाने के बाद दरवाजा बंद कर दिया था. एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की. उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है और पूरे मामले की जांच अभी की जा रही है.

यहां बता दें कि कुछ इसी तरह की घटना आगरा में एक दिन पहले ही आई थी कि जिसमें महिला ने पति को मारकर बाथरूम में गाड़ दिया था और उसके ऊपर फर्श करवा दिया था, जिसका राज 45 दिन बाद खुला और इस घटना में पति की मौत के कई दिन बाद राज खुला. जिसके बाद समाज में एक नई बहस छेड़ शुरू गयी है.

यह भी पढ़ें: ‘सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर…’, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *