केतन अग्रवाल मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. परिवार के अनुसार, केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार (4 जुलाई) रात पुणे के जुपिटर हॉस्पिटल में निधन हो गया. बताया गया कि उन्हें शाम करीब 9:45 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
परिजनों का कहना है कि पोते के निधन के गहरे सदमे को वह सहन नहीं कर पाए, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजन गहरे दुख में हैं.
(खबर अपडेट की जा रही है)
