Headlines

Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, होने वाले पति का डांस वायरल


बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अंशुला कपूर मंगतेर रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं. उनकी शादी 6 जुलाई को है. प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू हो गई है. अंशुला और रोहन के मेहंदी सेलिब्रेशन से वीडियोज सामने आई हैं. 

रोहन का डांस वायरल
वायरल वीडियो में अंशुला को हाथों में रोहन के नाम की मिनिमल मेहंदी लगाए देखा जा सकता है. वहीं रोहन डांस करते हुए अंशुला के पास आते हैं. रोहन अंशुला को गले लगाते हैं और उनके के लिए डांस करते हैं. रोहन का ये रोमांटिक अंदाज वायरल है. अंशुला भी रोहन के इस अंदाज को देखकर खुश हो जाती हैं. दोनों की जोड़ी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला ने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है. उन्होंने इस लुक को हैवी जूलरी से कंप्लीट किया है. वहीं रोहन को भी लाइट ब्लू कलर की शेरवानी में देखा जा सकता है.

Sumona Chakravarti Health Update: ‘दो महीने…’, सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत

वहीं अंशुला के दूसरे लुक की बात करें तो वो ग्रीन कलर के सूट में दिखीं. वो हाथों में कलीरे फ्लॉन्ट करती नजर आईं. अंशुला पूरे लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. वो बहुत खुश और एक्साइटेड दिखीं. रोहन और अंशुला लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी सगाई और माता की चौकी की फोटोज और वीडियोज भी काफी वायरल हुए थे. अंशुला की कजिन और एक्ट्रसे सोनम कपूर ने भी मेहंदी सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई.

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘अल्फा’ ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन

बोनी कपूर की फैमिली

बता दें कि अंशुला कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी हैं. मोना शौरी अब इस दुनिया में नहीं हैं. अंशुला के भाई का नाम अर्जुन कपूर है. अर्जुन कपूर एक्टर हैं. वहीं अंशुला ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई है. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अंशुला की सौतेली बहनें हैं. बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी संग दूसरी शादी की थी. श्रीदेवी और बोनी को जाह्नवी और खुशी दो बेटियां हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *