Headlines

UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा हैं. रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों को उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से थोड़ी राहत मिली हैं. मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 58 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी हैं. आने वाले दिनों में मानसून की रफ़्तार में और तेजी आएगी. 

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद भी लोग झमाझम बारिश के लिए तरस रहे हैं. ज़्यादातर जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश ही हो रही हैं, जिससे लोगों को तीखी धूप और उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज 6 जुलाई सोमवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान आगरा, लखनऊ से लेकर वाराणसी और प्रयागराज में भी गरज चमक के साथ बारिश होगी. 

नोएडा से लखनऊ तक बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ में सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाए हैं. दोपहर के बाद यहां कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज व आसपास के इलाकों में भी आज बारिश के आसार बन रहे हैं. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में आज मानसून की गतिविधियां बनी रहेगी, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. 7 और 8 जुलाई को मानसून में तेजी आएगी और 9 जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 

‘दर्शन करने नहीं जाएंगे…’, BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

यूपी के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में आज आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, ललितपुर, चित्रकूट, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. वहीं पूर्वांचल में मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में भी झमाझम बारिश के आसार है. 

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गाज़ीपुर और संत रविदास नगर में आज एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है. 

जानें कब होगी झमाझम बारिश

9 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी. जिसके बाद ज़्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन के बाद बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *