Headlines

‘गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक’ गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग


गेहूं काटने और उन्हें साफ करने के लिए बाजार में हजारों लाखों रुपये की मशीने उपलब्ध हैं. कई किसान को किराया देकर अपने गेहूं मशीनों में साफ करवाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें एक देसी लड़के ने गेहूं साफ करने का ऐसा जुगाड़ निकाला कि कई लोग तो देखकर ही ये बोल देंगे कि भाई ये तो हमें पता ही नहीं था. गेहूं साफ करने का ये जुगाड़ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गेहूं साफ करने का लड़के ने निकाला अनोखा जुगाड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का गेहूं साफ करने के लिए घरेलू जुगाड़ लगाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वो एक कूलर के ऊपर गत्ते का खोखा रखता है. इसके बाद वो कूलर को तेज रफ्तार में चलाता है. कूलर चालू होने के बाद ये लड़का खोखे में गेहूं डालता है जिसके बाद खोखे में किए गए एक छेद से गेहूं बाहर निकलने लगते हैं और कूलर की जाली के सामने से गुजरते हैं.

कूलर और खोखे से बनाया साइंस का नमूना

जैसे ही गेहूं ऊपर से गिरकर कूलर की हवा से गुजरते हैं वैसे ही उन पर लगी धूल और गेहूं में मिक्स कचरा हवा बहाव से अलग हो जाता है और साफ गेहूं अलग हो जाते हैं. वीडियो में ये देसी जुगाड़ देखकर यूजर्स भी कह रहे हैं कि ये तो हमें पता ही नहीं था. अब से गेहूं ऐसे ही साफ होंगे. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

यूजर्स भी रह गए हैरान, बोले नासा वाले उठा ले जाएंगे

वीडियो को maximum_manthan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी दिन भाई को नासा वाले उठा ले जाएंगे. एक और यूजर ने लिखा…भाई का दिमाग डे बाई डे बढ़ता ही जा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कौनसे कॉलेज से पढ़ाई की है भाई.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *