Headlines

Video: खिलाड़ियों ने पानी में खेला क्रिकेट, नदी में कराई स्विंग और फिर मारे जोरदार शॉट्स- वीडियो वायरल


मैदान में, गली और मोहल्लों में तो क्रिकेट खेलते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को पानी में क्रिकेट खेलते हुए देखा? सुनने और पढ़ने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो इस बात की गवाही चीख चीखकर दे रहा है कि पानी में भी क्रिकेट खेला जा सकता है. जी हां, वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग पुल के नीचे से बह रही नदी में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. बल्लेबाज से लेकर फील्डर तक सब पानी पानी हैं. अब इसे लेकर यूजर्स हैरान हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

पानी में क्रिकेट खेलते दिखे लड़के

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ खिलाड़ी शहर के बीच से गुजर रही नदी में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां कोई पिच नहीं है और बस पानी पर ही बॉल डालने की तैयारी की जा रही है. पानी से ही भागकर बॉलर आता है और बल्लेबाज को बॉल डालता है, जैसे ही पानी में बॉल ठप्पा खाकर बल्ले पर आती है बल्लेबाज हवा में जोरदार शॉट खेलता है. ये सब दिखने में किसी सपने जैसा है लेकिन वायरल वीडियो देखकर आपकी नींद उड़ने वाली है.

फील्डिंग भी पानी में, नदी में लिया जोरदार कैच

वीडियो में आगे दिखता है कि बल्लेबाज की बॉल को पकड़ने के लिए फील्डर पानी में ही दौड़ता है और छलांग लगाकर बॉल को कैच कर लेता है जिसके बाद वो पूरी तरह से पानी में गिर जाता है, लेकिन बल्लेबाज को आउट करने के बाद ही सांस लेता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

यूजर्स बोले, यकीन ही नहीं हो रहा

वीडियो को Instagram ने ही अपने अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह भाई क्या कमाल का क्रिकेट खेला है. एक और यूजर ने लिखा…इंडिया वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यकीन नहीं हो रहा कि कोई पानी में कैसे क्रिकेट खेल सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *