पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है. यहां के अजीब वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी यहां के नेता तो कभी पाकिस्तान की जनता, हर दिन कुछ न कुछ नया मीम मटेरियल लाकर लोगों के सामने रख देती हैं. हाल ही में पाकिस्तान से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई है. जहां दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में साइकिल एंबुलेंस लॉन्च की गई है. वीडियो में एक अधिकारी साइकिल एंबुलेंस चलाते हुए उसका शुभारंभ करते दिखाई दे रहे हैं.
पाकिस्तान में लॉन्च हुआ साइकिल एंबुलेंस!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कराची शहर के मेयर ने साइकिल एंबुलेंस लॉन्च की है जिसे एक अधिकारी चलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में अधिकारी के आसपास लोग खड़े हैं और पुलिस की वर्दी पहने ये अधिकारी धीरे धीरे पैडल मारकर एंबुलेंस को आगे बढ़ा रहा है. जैसे ही एंबुलेंस का शुभारंभ होता है वहां खड़े लोग तालियां बजाते हैं और उसे चीयर्स करते हैं.
मदद पहुंचने से पहले मरीज का हो जाएगा सत्यानाश
वीडियो वायरल होने की एक वजह ये भी है कि लोगों ने एयर एंबुलेंस देखी है, बाइक और कार एंबुलेंस भी देखी है, लेकिन साइकिल एंबुलेंस लोग पहली बार देख रहे हैं. क्योंकि एंबुलेंस को एक फास्ट सर्विस माना जाता है. और साइकिल एंबुलेंस अगर मरीज की मदद के लिए जाएगी तो मदद पहुंचने से पहले ही मरीज के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है. इस अजीब सर्विस के पीछे की वजह तो पाकिस्तान ही जानता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर मजे जरूर ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए मजे
वीडियो को Ankit Uttam नाम के लिंकडिन अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तो ये है पाकिस्तान का फ्यूचर. एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान हर दिन कुछ ना कुछ अजीब करता है और अपनी जग हंसाई कराता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एंबुलेंस पहुंचने से पहले मरीज भगवान के पास पहुंच जाएगा.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
