Headlines

Tiger vs Sloth Bear Fight Viral Video : दो स्लॉथ भालुओं से अकेला भिड़ा बाघ, जंगल में मिनटों तक चला खौफनाक मुकाबला, देखें वायरल वीडियो


Tiger vs Sloth Bear Fight Viral Video : जंगल में जानवरों के बीच की लड़ाई कब शुरू हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ और दो स्लॉथ भालुओं के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. वीडियो में पहले बाघ अकेले भालू पर भारी पड़ता नजर आता है, लेकिन कुछ ही पल बाद दूसरा स्लॉथ भालू भी मैदान में उतर जाता है. इसके बाद मुकाबला पूरी तरह बदल जाता है और जंगल का यह मुकाबला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो की शुरुआत एक बाघ और स्लॉथ भालू के आमने-सामने आने से होती है. बाघ तेज रफ्तार और ताकत के साथ हमला करता है और शुरुआत में भालू को जमीन पर गिरा देता है. हालांकि स्लॉथ भालू बिना हार माने अपने लंबे और मजबूत पंजों से लगातार जवाबी हमला करता रहता है. दोनों के बीच कुछ देर तक जोरदार मुकाबला चलता है, जिसमें कभी बाघ तो कभी भालू एक-दूसरे पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं.

दो स्लॉथ भालुओं से अकेला भिड़ा बाघ

इसी दौरान अचानक दूसरा स्लॉथ भालू भी वहां पहुंच जाता है और सीधे बाघ पर हमला कर देता है. इसके बाद मुकाबला एक के खिलाफ दो का हो जाता है. दोनों भालू मिलकर लगातार बाघ को घेरने की कोशिश करते हैं. वीडियो में बाघ कई बार खुद को बचाने और वहां से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों भालू उसका पीछा करते रहते हैं. इस दौरान तीनों जानवरों के बीच लंबे समय तक संघर्ष चलता दिखाई देता है. वीडियो में आगे दिखता है कि लगातार हमलों के कारण बाघ कमजोर और थका हुआ नजर आने लगता है. वह कई बार गिरता है, फिर उठकर अपना बचाव करने की कोशिश करता है. अंत में बाघ जमीन पर पड़ा दिखाई देता है, जिसके बाद दोनों स्लॉथ भालू वहां से चले जाते हैं.

यह भी पढ़ें – Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर हैरानी जताई, जबकि कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में बाघ खुद ही घूमकर दोबारा लड़ता दिखाई देता है, इसलिए उन्हें लगता है कि इसमें AI का इस्तेमाल किया गया है.  एक अन्य यूजर ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि एक दिन बाघ भी हार सकता है और इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिला. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतने लंबे संघर्ष के बावजूद वीडियो में कहीं भी खून दिखाई नहीं देता, इसलिए उन्हें इसकी पर शक है. कुछ लोगों का मानना था कि वीडियो में दिखाई दे रहा बाघ कम उम्र का लग रहा है. वहीं कुछ लोगों ने इस संघर्ष की तुलना किसी एक्शन फिल्म से करते हुए कहा कि यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता है. 

यह भी पढ़ें – मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *