Headlines

Free Mobile: जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड दोनों हैं, उनको फ्री मिलेगा मोबाइल? पीएम मोदी ने की घोषणा?


Free Mobile: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी एक स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं. जिसके तहत वो आम जनता को फ्री में मोबाइल फोन बांटने वाले हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर देख हर कोई बेहद खुश हो गया. क्योंकि जिनके पास फोन नहीं है वो भी इसके जरिए फोन का लुत्फ उठा पाएंगे. क्या वाकई में सरकार की तरफ से ऐसी कोई स्कीम है?

क्या है खबर की सच्चाई?
इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को फ्री में मोबाइल फोन बांट रहे हैं. जिन लोगों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड है और जिसके घर में किसी एक के पास भी सरकारी नौकरी है वो इस योजना का लाभ ले पाएंगा. इस खबर की सच्चाई अब सरकार की तरफ से सामने आई है. सरकार ने इस दावे को झूठा बताया है.

ये भी पढ़ें: Deepfake Scam: अब कॉल नहीं, AI से हो रही नई साइबर ठगी, जानें डीप फेक स्कैम पहचानने का आसान तरीका

झूठा है वायरल दावा
PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया गया है. जिस पर साफ शब्दों में लिखा है ‘फर्जी’. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘फ्री मोबाइल देने का दावा करने वाले वीडियो से रहें सावधान. सोशल मीडिया पर ‘GovtEdge’ नाम के फेसबुक पेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड है और जिनके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुफ्त मोबाइल फोन दिया जाएगा. PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है.

इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘PIB के मुताबिक, केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई योजना या घोषणा नहीं की है. PIB ने लोगों से अपील की है कि सरकार से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसे केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों से ही जांचें. अगर आपको सरकार से जुड़ा कोई संदिग्ध वीडियो, फोटो या संदेश मिले, तो उसे PIB Fact Check को भेजकर उसकी सच्चाई पता कर सकते हैं’.

ये भी पढ़ें: Cashless Health Insurance: नाम का कैशलेस, काम का नहीं! हेल्थ क्लेम पास होने के बाद भी जेब से क्यों देने पड़ते हैं पैसे?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *