दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार (7 जुलाई) को मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं और अब कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियों भी सामने आये हैं. इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, अभी नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, वेस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
भारतीय मौसम विभाग ने आज सुबह और दोपहर के समय शहर के कई हिस्सों हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान लगाया था. IMD के अनुसार, अभी एनसीआर के नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित कई इलाकों में भी तेज बारिश शुरू हो गई है.
IMD के अनुसार, आज मंगलवार (7 जुलाई) को शहर का अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और दिनभर दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंको के साथ बढ़ सकती है. आज सुबह और दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होगी. इसके बाद शाम या रात के समय बारिश का एक और दौर आने संभावना है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
