Headlines

Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़


विराट कोहली देश के बड़े स्टार हैं. क्रिकेट जगत में उनके इतने फैंस हैं जितनी कई देशों की जनसंख्या तक नहीं होती. ऐसे में अगर किसी मॉल में अचानक विराट कोहली दिख जाएं तो फैंस का दीवाना होना आम सी बात है. इसी बात का फायदा उठा एक शख्स ने ऐसे प्रैंक खेला कि वो खुद विराट कोहली का गेटअप लेकर एक मॉल में पूरी सिक्योरिटी के साथ घुस गया, लोगों ने जब उसे देखा तो वो सचमुच वाला विराट कोहली समझ बैठे और फिर वही हुई जो असली विराट कोहली के आने पर होता. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

विराट कोहली का लुक लेकर मॉल में घुसा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सोशल मीडिया क्रिएटर कार्तिक शर्मा हैं जो विराट कोहली का गेटअप लेकर एक मॉल में पहुंचे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि उनके साथ उनकी टीम भी है जिसमें बाउंसर, मैनेजर और भी कई तरह के लोगों का गेटअप है. कार्तिक शर्मा ने आरसीबी की ड्रेस पहनी है. बाल और दाढ़ी हूबहू विराट कोहली जैसी है. सिर पर कैप है और आंखों पर काला चश्मा है जिससे उन्हें पहचाना पाना काफी मुश्किल लग रहा है. इतना ही नहीं, कार्तिक शर्मा चल भी बिल्कुल विराट कोहली के अंदाज में रहे हैं जो कि काफी अनोखा और हैरान कर देने वाला है.

सेल्फी के बेकाबू हुई भीड़

जैसे ही कार्तिक मॉल में घुसते हैं उन्हें भीड़ घेर लेती है और लोगों के बीच सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है. लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पागल हुए जा रहे हैं. आसपास कैमरों की भीड़ लग गई है और लोग ताअज्जुब के साथ बस उन्हें देखे जा रहे हैं. मॉल के गेट से लेकर अंदर तक केवल विराट कोहली के फैंस का जमावड़ा है लेकिन वो जिसके लिए इकट्ठा हुए हैं वो असल में विराट कोहली नहीं बल्कि कार्तिक शर्मा हैं.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

यूजर्स बोले, गजब टोपीबाज आदमी है भाई

वीडियो को  kartikkohlee18 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…विराट कोहली का Aura ही कुछ और है. एक और यूजर ने लिखा…क्रिकेट का किंग केवल एक ही है और वो है विराट कोहली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गजब टोपी बाज आदमी है भाई.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *