Headlines

Video: बाल नोंचे, थप्पड़ मारा और बोतल छीन ले गया बंदर, महिला और मोंकेश भाई के बीच मजेदार जंग हुई वायरल


सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे लेकिन किसी महिला और मोंकेश भाई के बीच जंग आपने बहुत कम ही देखी होगी. जहां लड़कियां अक्सर बंदरों को देखकर डर जाती हैं वहीं एक महिला ने बंदर से झगड़ा मोल ले लिया और अपनी कोल्ड ड्रिंक की बोतल को बचाने के लिए चांटे तक खा लिए. इसके बाद जो हुआ वो काफी मजेदार था. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

महिला से कोल्ड ड्रिंक छुड़ाने लगा बंदर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पर्यटन स्थल पर एक महिला आराम से कोल्ड ड्रिंक पीते हुए चल रही है, तभी एक बंदर की नजर उस पर पड़ती है और वो महिला से कोल्ड ड्रिंक लेने की कोशिश करता है. महिला भी अपनी कोल्ड ड्रिंक को लेकर काफी जिद्दी होती है, नतीजा ये निकलता है कि बंदर और उस महिला के बीच खींचातानी शुरू हो जाती है. बंदर उस महिला को चांटे मारता है उसके बाल तक नोच लेता है लेकिन महिला अपनी कोल्ड ड्रिंक से हाथों को तस से मस नहीं करती. इसके बाद जब बंदर को लगता है कि उसकी दाल नहीं गलेगी तो वो महिला को जाने देता है.

लास्ट में पलट गया पूरा गेम

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, महिला जब बंदर से जीत जाती है और आगे बढ़ने लगती है तभी बंदर पीछे से फिर आता है और चकमा देकर इस बार कोल्ड ड्रिंक हथिया ही लेता है. जिस कोल्ड ड्रिंक के लिए महिला ने इतनी लड़ाई लड़ी थी वो एक झटके में उसे धोखा देकर मोंकेश भाई चुरा ले जाते हैं. वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

यूजर्स की भी छूट गई हंसी

वीडियो को reality.sphere नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमें लगा की बंदर हार गया लेकिन ये तो खेल ही पलट गया. एक और यूजर ने लिखा….वीडियो एआई लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारी को लगा था कि वो बंदर से जीत गई है.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *