Headlines

Video: सिया गोयल’ के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ


पुणे में अपने मंगेतर को पहाड़ से धक्का देकर मारने की आरोपी सिया गोयल का केस इन दिनों चर्चा में है. इस केस को लेकर ही देश के बाकी मर्दों में भी डर का माहौल बना हुआ है. कब कहां कौनसा हादसा हो जाए इसलिए कोई बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने निकला है तो कोई बीवी के हाथ से अपना हाथ बांधे वादियों के मजे ले रहा है, अगर मरेंगे तो दोनों मरेंगे वरना कोई नहीं. जी हां, एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वादियां घूमते एक पति ने अपना हाथ पत्नी के हाथों से बांधा हुआ है.

पत्नी के हाथ से हाथ बांधे वादियां देखने पहुंचा पति

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें एक कपल पहाड़ों पर वादियों के मजे लेता दिखाई दे रहा है. इस दौरान जब कैमरा पति के हाथ पर जाता है तो देखने वालों को हैरानी होने लगती है. पति ने अपना हाथ पत्नी के हाथों से एक कपड़े की मदद से बांधा हुआ है. अब ये बिछड़ने का डर है या पत्नी का खौफ वो तो यूजर्स को ही तय करने दीजिए, लेकिन एक बात तय हो गई है कि अपने मंगेतर को पहाड़ों से धक्का देने की आरोपी सिया गोयल ने देशभर के मर्दों में डर जरूर पैदा कर दिया है.

सिया गोयल पर हाल ही में लगा है मंगेतर को धक्का देकर मारने का आरोप

आपको बता दें कि पुलिस जांच के अनुसार, सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर, 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले की गहरी खाई में धक्का देकर मारने की साजिश रची थी. शुरुआत में इसे एक हादसा या दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन सघन जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, भाई ने गजब का दिमाग लगाया है

वीडियो को @magbhu55 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पति के चेहरे पर डर साफ साफ दिखाई दे रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ट्रिप पर इसी तरह से आना चाहिए, पता नहीं कब क्या हो जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पति ने दिमाग लगाया है. मरेंगे तो दोनों मरेंगे.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *