दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की गिनती टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में होती है. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं. दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई, 2016 को शादी रचाई थी. अब इस कपल की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं और उन्होंने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की है.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने ऐसे सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति विवेक दहिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और डिनर डेट एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. दिव्यांका ने विवेक पर प्यार लुटाते हुए कहा, ‘हैप्पी एनिवर्सरी लव.’ इसके जवाब में विवेक हाथ में शैंपेन का ग्लास लिए मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘टू अ डिकेड… एंड काउंटिंग.’
कर दिखाया हम दोनों ने…
वीडियो में दिव्यांका बेहद खुश नजर आ रही हैं. वो कैमरे की तरफ वेव करते हुए और विक्ट्री का साइन बनाते हुए कहती हैं, ‘कर दिखाया हम दोनों ने.’ इस पर बैकग्राउंड से विवेक भी हंसते हुए कहते हैं, ‘कर दिखाया भाई.’ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जुडवां बेटों के पेरेंट्स बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इस साल मई में अपने पति विवेक दहिया के साथ जुड़वां बेटों का वेलकम किया, जिसके बाद से ही उनके घर में खुशियों का माहौल है. खास बात ये है कि दिव्यांका और विवेक शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं.
शादी के 10 साल बाद बने पेरेंट्स
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के 10 साल बाद अब दोनों पेरेंट्स बने हैं. शादी के 10 साल बाद इस कपल की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है, जिसके लिए दोनों भगवान का बार-बार शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है ‘धमाल 5’? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
