Headlines

Viral Video: 30 सेकंड में गायब हो गई मछलियों की पूरी बोरी भर चारा, वीडियो देख उड़े लोगों के होश


 Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. यह वीडियो @CopSanuOfficial नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक  नदी में मौजूद मछलियों को चारा खिलाया जा रहा है. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि सिर्फ 30 सेकंड के अंदर सारा चारा खत्म हो गया, और साथ ही यह भी सवाल उठाया कि आखिर इतनी तेजी से चारा खत्म होने का मतलब है कि मछलियां कितनी भूखी रही होंगी. यह वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगा और हजारों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया.

वीडियो में क्या दिखाया गया है

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पानी की सतह पर जैसे ही चारा डाला,  वैसे ही सैकड़ों की संख्या में छोटी-छोटी मछलियां एक साथ उस चारे पर टूट पड़ती हैं. कुछ ही पलों में पूरा पानी मछलियों से भर जाता है और देखते ही देखते सारा चारा पानी में समा जाता है. मछलियों की यह भीड़ इतनी घनी है कि पानी की सतह ऊपर से पूरी तरह ढकी हुई नजर आती है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि नीचे पानी है या मछलियों का जमावड़ा.  यह नजारा इतना अनोखा है कि इसे देखने वाला हर शख्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा.

यह भी पढ़ेंः Video: बैल ने दिखाई ताकत तो भाग खड़ी हुई शेरों की फौज, वीडियो देख नहीं आएगा आंखों पर यकीन

यूजर्स के आए दिलचस्प कमेंट्स

इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.  एक यूजर ने लिखा कि यह नजारा बिल्कुल अविश्वसनीय है, जिसके जवाब में वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट ने भी सहमति जताई. एक अन्य यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी सारी मछलियां एक साथ कभी नहीं देखीं. वहीं एक यूजर ने इसे वाकई सोचने वाली बात बताया, जिस पर पोस्ट करने वाले ने भी हामी भरी. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर उनके गांव के लोग इतनी सारी मछलियां देख लें, तो सबको चट कर जाएं, जिस पर काफी लोगों ने हंसी के इमोजी के साथ जवाब दिया.  कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार लोग इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Viral Video: 11 हजार सिक्कों का अंबार लेकर बाइक खरीदने पहुंचा ये शख्स, वीडियो देख उड़े यूजर्स के होश 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *