Headlines

IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर


भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा. चार मुकाबलों के बार टीम इंडिया सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही है. खासतौर पर बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है, जहां तिलक वर्मा से लेकर ईशान किशन और शिवम दुबे भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं.

चौथे टी20 मैच में गेंदबाजी की भी पोल खुल गई थी. जहां इंग्लैंड ने सिर्फ एक विकेट खो कर 159 रनों का लक्ष्य 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया था. अब साउथैम्पटन में टीम इंडिया अपनी लाज बचाने उतरेगी. यहां जान लीजिए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन कितनी बदल सकती है.

3 खिलाड़ी होंगे बाहर?

पांचवें टी20 मैच से वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर बाहर हो सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए हैं. सभी मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं, इसके बावजूद वैभव ने सिर्फ बल्ला घुमाने पर जोर दिया है. संभव है कि मैनेजमेंट आखिरी मुकाबले के लिए संजू सैमसन को वापस ला सकता है. वहीं उपकप्तान तिलक वर्मा पर भी गाज गिर सकती है, जिन्होंने इस सीरीज की चार पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं.

तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी पत्ता कट सकता है. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है, जो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. शेडगे ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. वो बल्लेबाजी में सिर्फ एक रन बना पाए और गेंदबाजी में एक विकेट लिया था.

पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण

PM मोदी का स्टीव वॉ को ‘स्पेशल गिफ्ट’, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *