Honda ADV 160 E85 Scooter: अपने देश में बाइक की डिमांड बढ़ती ही जा रही है. क्योंकि, पेट्रोल के बढ़ते दाम के चलते लोग इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर पर शिफ्ट हुए. लेकिन अब अपने देश में एथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है. इस बीच होंडा ने एक नया धमाका करते हुए देश का पहला E85 फ्यूल से चलने वाला स्कूटर होंडा ADV 160 लॉन्च कर दिया है. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपोज में दिखाए गए इस मैक्सी-स्टाइल एडवेंचर स्कूटर ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
बता दें कि, E85 का मतलब है कि यह स्कूटर 85 फीसदी एथेनॉल और सिर्फ 15 फीसदी पेट्रोल के मिक्स वाले ईंधन पर आसानी से दौड़ सकता है. इस नई टेक्नोलॉजी के आने से ग्रीन फ्यूल और सस्ते सफर की दिशा में एक बहुत बड़ी क्रांति मानी जा रही है. तो चलिए जानतें हैं इस नए स्कूटर की खासियत.
मिलेगा E85 फ्लेक्स-फ्यूल इंजन
आपको बता दें कि, होंडा ADV 160 में 157cc का पावरफुल सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. जो फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी से लैस है. इथेनॉल पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता है इसलिए 85% इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल का इस्तेमाल करने से राइडर्स के रोजाना पेट्रोल का खर्चा काफी घट जाएगा. यह इंजन न सिर्फ बेहतर माइलेज देगा बल्कि पॉल्यूशन भी कम करेगा.
यह भी पढ़ें: सड़कों पर राज करती थी Tata Sumo, अब नए अवतार में लेगी एंट्री
फीचर्स की है भरमार
होंडा के नया स्कूटर लुक और डिजाइन के मामले में किसी रेसिंग या ऑफ-रोडिंग बाइक से कम नहीं लगता. इसमें मस्कुलर बॉडी पैनल, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, ट्विन एलईडी हेडलैंप और ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
जबकि इसके अलावा राइडर की सहूलियत के लिए स्मार्ट की, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 30 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है. होंडा का यह मैक्सी स्कूटर सिटी में डेली राइडिंग के साथ-साथ लंबे हाईवे सफर और ऑफ-रोडिंग के लिए भी एकदम बेस्ट ऑप्शन माना जा रहा है.
सेफ्टी में भी है भरोसेमंद
जबकि सुरक्षा के मामले में होंडा ने इस स्कूटर में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसमें होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल यानी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. जो गीली या फिसलन भरी सड़कों पर पहिए को फिसलने से रोकता है.
वहीं, इसके अलावा फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल एबीएस का सपोर्ट मिलता है. खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और शोवा के रियर ट्विन सब-टैंक सस्पेंशन दिए गए हैं. कुल मिलाकर यह स्कूटर भविष्य में धमाल मचा सकता है.
यह भी पढ़ें: कार खरीदने का मौका, मिल रहा 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
