Headlines

Video: ‘भौंकने से घर नहीं चलता मित्तर’ दुकान पर ग्राहकों को सामान देता दिखा कु्त्ता- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. अमूमन जब हम किसी जनरल स्टोर या दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो वहां कोई इंसान ही हमें सामान देता है. लेकिन जरा सोचिए, अगर आप दुकान पर जाएं और वहां कोई इंसान नहीं, बल्कि एक समझदार कुत्ता आपका ऑर्डर लेकर फ्रिज से ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक निकाल कर आपके हाथ में थमा दे? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े करने वाला नहीं, बल्कि पेट पकड़कर हंसाने और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता बकायदा दुकानदार की भूमिका निभा रहा है.

ग्राहक ने मांगी कोका-कोला और कुत्ते ने दिखा दी अपनी गजब की होशियारी

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्राहक कुछ सामान खरीदने के लिए एक जनरल स्टोर पर पहुंचता है. दुकान के काउंटर पर एक छोटी बच्ची बैठी हुई है और ठीक उसके बगल में एक बेहद प्यारा और समझदार कुत्ता भी बैठा नजर आ रहा है. जैसे ही ग्राहक काउंटर के पास आकर कहता है कि उसे एक ‘कोका-कोला’ चाहिए, वैसे ही कुत्ता तुरंत एक्टिव हो जाता है. वह बिना एक सेकंड गंवाए काउंटर से नीचे कूदता है और भागकर दुकान के अंदर रखे बड़े से फ्रिज के पास जाता है. इसके बाद कुत्ता अपने मुंह से फ्रिज का दरवाजा खोलता है, अंदर से कोका-कोला की बोतल निकालता है और बड़े आराम से लाकर ग्राहक के हाथ में दे देता है.

फ्रिज का दरवाजा बंद करना भी नहीं भूला समझदार डॉगी, ग्राहक के उड़े होश

कुत्ते की समझदारी यहीं पर खत्म नहीं होती. कोल्ड ड्रिंक की बोतल ग्राहक को सौंपने के बाद वह वापस फ्रिज के पास जाता है और अपने पैरों से धक्का देकर फ्रिज का दरवाजा एकदम सही तरीके से बंद भी कर देता है. कुत्ते की यह गजब की ट्रेनिंग और अक्ल देखकर वहां खड़ा ग्राहक पूरी तरह हैरान रह जाता है. उसे समझ ही नहीं आता कि वह इस वफादार और स्मार्ट दुकानदार की तारीफ कैसे करे. दुकान पर आई एक छोटी बच्ची तो बस काउंटर पर बैठी तमाशा देखती रह जाती है, जबकि सारा काम यह चार पैरों वाला वफादार ‘दुकानदार’ खुद ही संभाल लेता है. यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिन बना रहा है.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

इंटरनेट पर ‘टॉमी’ ने लूटी वाहवाही

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और लोग इस कुत्ते की समझदारी के दीवाने हो गए हैं. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “भाई साहब इस दुकान पर तो चोरी का कोई चांस ही नहीं है, ऐसा वफादार और स्मार्ट सेल्समैन हर दुकान में होना चाहिए.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इस कुत्ते ने तो इंसानों को भी पीछे छोड़ दिया, फ्रिज बंद करना भी नहीं भूला. इसकी सैलरी तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए.” वीडियो को Guerra Maravilla नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *