Headlines

बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह


चीन से एक बेहद चौंकाने वाली और डरा देने वाली खबर सामने आ रही है. टाइफून माईसैक की वजह से आई भयंकर बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म की दीवारें ढह गईं. इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. ब्रीडिंग फार्म से सैकड़ों की तादाद में सांप, जिनमें बेहद खतरनाक और जहरीले कोबरा भी शामिल हैं, बाढ़ के पानी के साथ बहकर सीधे इंसानी बस्तियों में घुस गए हैं. सोशल मीडिया पर तैरते हुए सांपों के वीडियो देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं.

बाढ़ के पानी में तैरते दिखे खतरनाक सांप

मामला दक्षिणी चीन का है, जहां टाइफून माईसैक के चलते हालात बेकाबू हो चुके हैं. बाढ़ का पानी इतनी तेजी से स्नेक फार्म में घुसा कि वहां रखे सैकड़ों सांप आजाद हो गए. इसके बाद ये जहरीले सांप रिहायशी इलाकों, गलियों और लोगों के घरों के आसपास तैरते हुए दिखाई दिए. स्थानीय प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी रिस्पांस टीम को काम पर लगा दिया है, क्योंकि इन सांपों के खुले में घूमने से बड़ा खतरा पैदा हो गया है. खबर है कि सांप के काटने से एक शख्स की हालत बिगड़ गई है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को घरों में रहने और सावधान रहने की हिदायत दे रहा है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सांपों को पकड़ने में जुटी टीमें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाढ़ के गंदे पानी में सांप कितनी तेजी से तैर रहे हैं. कुछ सांप तो बाढ़ के मलबे और पेड़ों पर भी चढ़े हुए दिखाई दिए हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव विशेषज्ञों और स्नैक कैचर्स की कई टीमों को मैदान में उतारा गया है. ये टीमें नावों के जरिए पानी में घूम-घूम कर सांपों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं, ताकि किसी और बड़ी घटना को रोका जा सके. बाढ़ के पानी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, यूजर्स बोले..यह तो साक्षात काल है

इस भयानक मंजर के वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गए हैं और यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाढ़ की मार तो अपनी जगह थी, लेकिन इन जहरीले सांपों ने तो जिंदगी को नरक बना दिया है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया…पानी में तैरते कोबरा को देखकर ही मेरी रूह कांप गई, वहां रह रहे लोगों का क्या हाल हो रहा होगा.

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *