Headlines

इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल


Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में एक युवक करीब 100 किलो से ज्यादा वजनी मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर आराम से सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है. युवक का अंदाज ऐसा है, मानो उसने कोई हल्का-फुल्का सामान उठा रखा हो. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह से रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में क्या आया सामने?

वायरल वीडियो में युवक पूरी मोटरसाइकिल को कंधे पर रखकर सड़क पर पैदल चलता नजर आता है. आसपास मौजूद लोग भी हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं. बाइक का वजन 100 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है, लेकिन युवक बिना किसी परेशानी के उसे उठाकर आगे बढ़ता दिखाई देता है. हालांकि कई लोग अंदाजा भी लगा रहे हैं कि शायद युवक की बाइक खराब हो गई, इसलिए वह उसने बाइक कंधे पर उठा ली, वहीं दूसरी और कुछ यूजर्स यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद ताकत का प्रदर्शन करने के लिए ऐसा कर रहा होगा. 

ये भी पढ़ें-Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

लोग बोले जिम वालों की छुट्टी कर दी 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा लगता है भाई अपनी ताकत दिखाकर कुछ हासिल करना चाहता है, तो दूसरे यूजर ने मजाक में कहा जिसने कभी लेग डे मिस किया हो, लेकिन शोल्डर दे कभी न छोड़ा हो… भाई ने बाइक ही उठा ली. वहीं एक और यूजर ने लिखा भाई का दिमाग घुटनों में है, तो दूसरा यूजर कमेंट करता है जिम की मेंबरशिप बेचने वालों के बुरे दिन आ गए. एक और यूजर कमेंट करता है 100 किलो की बाइक और आराम से वॉक, यही है यूपी का असली कार्डियो.

एक यूजर कमेंट करता है, हो सकता है बाइक खराब हो गई हो या फिर भाई सिर्फ अपनी ताकत दिखा रहा हो. एक और यूजर ने कमेंट किया भाई ने तो सबकी जिम मेंबरशिप कैंसिल करवा दी. वहीं एक यूजर कमेंट कर कहता है पेट्रोल खत्म हो गया होगा, इसलिए कंधे पर बाइक उठा कर जा रहा है. वहीं एक यूजर कमेंट कर कहता है यह तो इंडिया का हल्क लग रहा है, गजब की ताकत है.

ये भी पढ़ें-Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना… बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *