Headlines

‘दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है’, मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की मिली धमकी


मुंबई के ताज होटल में बम होने की धमकी दी गई है. रविवार (12 जुलाई) आधी रात को मुंबई के मशहूर ताज होटल में बम की धमकी मिलने के बाद कंट्रोल रूम में पुलिस की जांच तेज कर दी गई है. एक आदमी ने रात 12.13 बजे नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन करके बताया, “दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है.”

इसके बाद यह जानकारी मुंबई मेन कंट्रोल रूम को दी गई. जानकारी मिलते ही कोलाबा पुलिस, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) तुरंत ताज होटल पहुंच गए.

पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर

धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी चेकिंग

धमकी मिलने के बाद होटल की मेन लॉबी, स्विमिंग पूल, अलग-अलग हॉल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, बाहरी इलाकों और दूसरी सेंसिटिव जगहों पर काउंटर-इंमरर्जेंसी चेकिंग की गई. इंस्पेक्शन के दौरान कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक नहीं मिला.

टेक्निकल जांच से पता चला कि धमकी भरा कॉल तुर्भे इलाके से किया गया था. इस नंबर के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है और तुर्भे पुलिस स्टेशन की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने का काम चल रहा है.

धमकी भरे कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

ताज होटल में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं. एजेंसियों द्वारा कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस इस घटना को देखते हुए सावधानी बरत रही है. होटल के आसपास के इलाके में आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. पुलिस के मुताबिक किसी संदिग्ध के मिलने की सूचना नहीं है. 

जांच एजेंसी इसको लेकर होटल में छानबीन करने में जुट गई. हालांकि टीम को कुछ भी नहीं मिला है. अब उस फोन कॉल का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें कि कुछ महीने पहले भी इस तरह की धमकी भरा कॉल होटल स्टाफ को मिला था. फिलहाल इस घटना के बाद ताज होटल की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *