Headlines

TMKOC Promo: 9 साल बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी, खुशी से झूमे जेठालाल, देखें प्रोमो


टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का कैरेक्टर बहुत पॉपुलर था. इस कैरेक्टर को दिशा वकानी निभा रही थीं. वो 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और इसके बाद उन्होंने शो में वापसी ही नहीं की. पिछले करीब 9 सालों से शो से गायब चल रहीं दर्शकों की सबसे चहेती ‘दया भाभी’ यानी दयाबेन आखिरकार गोकुलधाम सोसाइटी में वापसी करने जा रही हैं.

मम्मी आ रही हैं! टप्पू की बात सुन झूमे जेठालाल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. करीब 9 साल बाद शो में दयाबेन की वापसी होने जा रही है. सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो की शुरुआत बेहद इमोशनल और धमाकेदार अंदाज में होती है. जेठालाल के बेटे टप्पू को घर में बेहद उत्साहित होकर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. टप्पू बेहद खुश होकर दादाजी (बापूजी) और जेठालाल के सामने आकर कहता है, ‘क्या मम्मी आ रही हैं!’ 

‘तारक मेहता…’ का नया प्रोमो जारी
ये सुनते ही जेठालाल की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है. अपनी प्यारी दया के आने की खबर सुनते ही जेठालाल खुशी से फूले नहीं समाते और झूमने लगते हैं. पूरे गोकुलधाम में इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है कि उनकी चहेती दयाबेन वापस लौट रही हैं.

ये भी पढ़ेंः Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही ‘धमाल 4’, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म

क्या सुंदरलाल फिर देगा झांसा? तारक मेहता ने जताई आशंका
दया भाभी की वापसी की सुगबुगाहट सुनते ही जेठालाल तुरंत अपने परम मित्र और ‘फायर ब्रिगेड’ तारक मेहता के पास पहुंचते हैं. जेठालाल कहते हैं, ‘दया आएगी ना… तो उसके हाथ की बनी मस्त रजवाड़ी चाय पिऊंगा ना!’ जहां एक तरफ जेठालाल, टप्पू और बापूजी मिलकर दया भाभी के स्वागत के सपने सजा रहे हैं और पूरी सोसाइटी में जश्न का माहौल है, वहीं इस प्रोमो में एक बड़ा सस्पेंस भी छोड़ दिया गया है. जेठालाल के परम मित्र तारक मेहता इस खबर से थोड़े परेशान हैं. वो कहते हैं, ‘मुझे लग रहा है कि वो (सुंदरलाल) आज भी दया भाभी को लेकर नहीं आएगा.’

9 साल का लंबा इंतजार क्या होगा खत्म?
वैसे यह पहली बार नहीं है जब शो में दया भाभी की वापसी का ऐसा माहौल बनाया गया हो. इससे पहले भी पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मौके आए हैं, जब दयाबेन के भाई सुंदरलाल ने जेठालाल से वादा किया कि ‘दया आ रही है’, लेकिन ऐन वक्त पर वो अकेले ही गोकुलधाम सोसाइटी पहुंच जाता है.

मेकर्स कई बार कहानी में ऐसा ट्विस्ट ला चुके हैं, जहां दर्शकों को लगता है कि अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन आखिर में उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगती है. यही वजह है कि प्रोमो में तारक मेहता की बात सुनकर फैंस भी डरे हुए हैं कि कहीं इस बार भी सुंदरलाल का कोई नया बहाना पूरी गोकुलधाम सोसाइटी और दर्शकों का दिल न तोड़ दे. 

ये भी पढ़ेंः TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *