Headlines

thalapathy Vijay film Jana Nayagan release date update to clash with son Jason Sanjay debut Sigma


थलापति विजय की लास्ट फिल्म ‘जन नायकन’ चर्चा में बनी है. फिल्म लंबे समय से डिले हो रही है. हालांकि, अब खबरें हैं कि फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म जुलाई के आखिर तक रिलीज हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो विजय की फिल्म बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म सिग्मा से क्लैश करेगी.

बता दें कि जन नायकन जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म डिले हो गई और डिले होते-होते जनवरी से जुलाई का महीना आ गया है. अब जाकर फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, KVN प्रोडक्शन ने अभी तक इंडिया में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन यूके में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. वहां फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म की ए़डवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle: अजय देवगन या अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में किसने मारी बाजी?

वहीं टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट ने अनाउंस किया है कि फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. पर अगर फिल्म जुलाई के आखिर में रिलीज हुई तो इस फिल्म का क्लैश विजय के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्’मा से क्लैश होगी. फिल्म को Lyca प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला लीड रोल में हैं. सिग्मा 31 जुलाई को रिलीज होगी. 

‘जन नायकन’ में ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम रोल में हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म अनिल रविपुडी की ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक है. बता दें कि अप्रैल महीने में फिल्म ऑनलाइन लीक भी हुई थी. उस वक्त इस मामले में कुछ लोगों को अरेस्ट भी किया गया था.

ये भी पढ़ें- Lenin Box Office Day 4: ‘लेनिन’ ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *