टीवी एक्टर्स जैस्मीन भसीन और अली गोनी काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ‘बिग बॉस 14’ के बाद से रिलेशनशिप में हैं. दोनों शादी की खबरों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि वे कब शादी करने वाले हैं. अब जैस्मीन ने अपनी शादी के सवालों पर रिएक्ट किया है.
शादी के सवालों पर भड़कीं जैस्मिन भसीन
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि जब लोग उनकी शादी की तारीख को लेकर अफवाहें फैलाते हैं तो उन्हें अजीब लगता है. शादी के सवालों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको क्या लेना-देना. ना आपको कैटरिंग का बिल भरना है, ना शादी का डेकोरेशन करना है. आपका क्या मतलब है, जब करना है, तब कर लेंगे. आप अपने काम से काम रखो. तुम अपना देखो, तुम्हें लेना देना क्या है? जो होगी तब पता चल जाएगा.’
ये भी पढ़ेंः कौन हैं मॉडल समरीन कौर? क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को कर रही हैं डेट
‘लोग मजे लेते हैं सवाल पूछ कर’
उन्होंने आगे कहा कि लोगों को बार-बार वही सवाल पूछने में मजा आता है. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी लोगों की सोच ऐसी होती है कि उन्हें दूसरों को परेशान करके मजा आता है. उन्हें लगता है कि शायद ये सवाल हमें परेशान करता है, इसलिए हम इसका जवाब नहीं देते. लेकिन ये हमारा सोच-समझकर लिया गया फ़ैसला है. कुछ लोग अपनी शादी में खुश नहीं होते, इसलिए उन्हें हैरानी होती है कि हम क्यों खुश हैं. वे चाहते हैं कि हमारी जिंदगी भी दुखी हो. लोगों को सच में हमसे ये सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए.’
बता दें, बिग बॉस 14 के दौरान दोनों की मुलाकात हुई. पहले अली और जैस्मीन बहुत अच्छे दोस्त थे. इसके बाद उनका दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों लिवइन में रहते हैं.
अली गोनी का वर्क फ्रंट
अली ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है. वो लाफ्टर शेफ सीजन 3 के विनर बने हैं.

ये भी पढ़ेंः अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
‘खतरों के खिलाड़ी’ में जैस्मीन आएंगी नजर
वहीं, जैस्मीन जल्द ही रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 में नजर आएंगी. इस सीजन में करण वाही, रुबीना दिलैक, अविका गोर, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ गौरव खन्ना, फरहाना भट, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, ओरी और हर्ष गुजराल जैसे नए चेहरे भी शामिल होंगे. ये शो 1 अगस्त को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर आएगा.
