Headlines

Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?


हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर रात और बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने की घटनाएं हुईं हैं. पहली आग पटौदी रोड स्थित झुंड सराय में लाइफलॉन्ग कंपनी के गोदाम में लगी, जबकि दूसरी आग सेक्टर-29 में बंद पड़े ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ सांस्कृतिक परिसर में लगी. गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मंगलवार देर रात पटौदी रोड के झुंड सराय इलाके में लाइफलॉन्ग कंपनी के गोदाम में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. गोदाम में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 

Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे दमकलकर्मी

आग की भयावहता को देखते हुए गुरुग्राम के सभी अग्निशमन केंद्रों से दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं. आग तेजी से फैली और इमारत में संचालित दो अन्य कंपनियों को भी अपनी चपेट में ले ली. दमकलकर्मी सुबह तक आग बुझाने में जुटे रहे.

किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में लगी आग

वहीं बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्स’ परिसर में भी आग लग गई. सूचना मिलते ही 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. इस घटना में भी किसी के हताहत होने या किसी के फंसने की सूचना नहीं है.

कारणों की जांच शुरू

अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगहों पर आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा. प्रशासन ने दोनों घटनाओं के कारणों की जांच शुरू कर दी है. आग बुझने के बाद तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों घटनाओं में शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है.

करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *