Headlines

Randeep Hooda Post: बेटी न्योमिका की पहली ‘चावल रस्म’ पर रणदीप हुड्डा ने परिवार संग बिताए खास पल


एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी न्योमिका की जिंदगी के एक खास पल की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली चावल रस्म यानी ‘चाकुम्बा’ समारोह की झलक दिखाई और इस दिन को अपने परिवार के लिए बेहद खास बताया. आइए जानते हैं इस खास रस्म से जुड़ी तस्वीरों में क्या-क्या देखने को मिला और रणदीप ने अपने पोस्ट में क्या लिखा.

पोस्ट में कही दिल की बात

रणदीप ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें इंसान हमेशा याद रखना चाहता है. उन्होंने बताया कि न्योमिका का चाकुम्बा समारोह भी उनके लिए ऐसा ही यादगार दिन था. साथ ही उन्होंने बेटी को आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया.

ये भी पढे़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाया दम, ‘वेलकम टू द जंगल’ का खेल खत्म, जानें- कलेक्शन

पहली बार बेटी ने चखा चावल

रणदीप ने लिखा, ‘कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें आप हमेशा के लिए याद रखना चाहते हैं. न्योमिका का चाकुम्बा भी ऐसा ही पल था. उसका पहली बार चावल खाना और उसे आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया.’

तस्वीरों में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ नजर आए. पहली फोटो में लिन बेटी को गोद में लिए बैठी हैं, जबकि रणदीप उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में रणदीप अपने माता-पिता और परिवार के बाकी लोगों के साथ भी नजर आए.

बेटी के साथ बिताया प्यारा समय

एक तस्वीर में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि रणदीप अपनी बेटी के साथ प्यार भरे अंदाज में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में समारोह में शामिल मेहमान जमीन पर बैठकर पारंपरिक भोजन का आनंद लेते नजर आए. इन तस्वीरों में परिवार की खुशियां और पारंपरिक माहौल साफ दिखाई दे रहा है.

पारंपरिक कपड़ों में दिखा परिवार

इस खास मौके पर रणदीप सफेद कुर्ता और धोती में नजर आए. वहीं लिन लैशराम ने गुलाबी साड़ी और मैचिंग शॉल पहनी थी. दोनों पारंपरिक कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे और परिवार के साथ इस दिन को यादगार बनाते दिखे.

ये भी पढे़ें: गढ़वाली सिनेमा ने रचा इतिहास, फिल्म ‘ढोली’ को मिला रजत कमल पुरस्कार

क्या होती है चाकुम्बा रस्म?

बता दें कि चाकुम्बा मणिपुरी मैतेई समुदाय की एक पारंपरिक रस्म है. ये समारोह बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है. इस रस्म के दौरान बच्चे को पहली बार ठोस आहार, खासकर चावल खिलाया जाता है. ये रस्म इस बात का संकेत होती है कि अब बच्चा दूध के साथ-साथ सामान्य खाना भी खाना शुरू करेगा.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 10 मार्च 2026 में अपनी पहली संतान, न्योमिका के माता-पिता बने. सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ये नाम रणदीप की बहन ने सुझाया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *