- यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचें।
Train Cancelled: रोजाना ज्यादातर लोग अपने काम पर जाने के लिए ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह किफायती होने के साथ-साथ ही सुविधाजनक माध्यम है. हालांकि, कई बार रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर देता है. ऐसे में इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है.
अगर आप भी 20 से 26 जुलाई के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लें, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में ट्रैक और अन्य रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, घर बनाने और खरीदने के लिए मिलेगा सस्ता HBA लोन, जानें नई ब्याज दर
कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया
- ट्रेन नंबर 68055 आसनसोल-टाटानगर मेमू.
- ट्रेन नंबर 68060 टाटानगर-आसनसोल बराभूम मेमू.
- ट्रेन नंबर 68055 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू.
- ट्रेन नंबर 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू.
- ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर-आसनसोल बराभूम मेमू.
- ट्रेन नंबर 63594 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू.
- ट्रेन नंबर 63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू.
- ट्रेन नंबर 68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू.
आज से 26 जुलाई तक ये ट्रेनें रद्द
- 20,21,22,23,24 और 26 जुलाई को ट्रेन नंबर 68045- आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू नहीं चलेगी.
- 20,21 और 23 जुलाई को ट्रेन नंबर 63594- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू नहीं चलेगी.
- 24 और 25 जुलाई को ट्रेन नंबर 68056 – टाटानगर-आसनसोल मेमू नहीं चलेगी.
- 20,21 और 23 जुलाई को ट्रेन नंबर-63593- आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू रद्द रहेगी.
- 20,21,22,23,24 और 26 जुलाई को ट्रेन नंबर 68046- आद्रा आसनसोल-आद्रा मेमू रद्द रहेगी.
ट्रेन का स्टेटस चेक करें
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह यात्रा पर निकलने से पहले ही ट्रेन के ताजा स्टेटस की जानकारी ले लें. कई बार आखिरी समय में भी रेलवे ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर देता है, इसलिए बेहतर यही होगा कि पहले ही उसकी जानकारी ले ली जाए. इसके लिए आप रेलवे हेल्पालइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
आपके फॉलोअर्स कितने हैं? रील बनाने पर 3 लाख रुपए दे रही सरकार, गिफ्ट्स भी मिलेंगे, जानें नियम
