Headlines

Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?


सुपौल से सटे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सोमवार (20 जुलाई 2026) शाम 5 बजे वीरपुर स्थित कोसी बराज से 2,45,040 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में लगातार बढ़ोतरी का संकेत है. बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे कोसी बराज का डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 2,45,040 क्यूसेक रहा. वहीं पूर्वी एवं पश्चिमी कोसी मुख्य नहर (ईकेएमसी एवं डब्ल्यूकेएमसी) में पानी का प्रवाह शून्य रहा. दूसरी ओर बराहक्षेत्र (बीकेएस) में शाम 5 बजे 1,57,000 क्यूसेक जलप्रवाह दर्ज किया गया.

तैयारियों को देखने पहुंचे डीएम

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-2, वीरपुर के स्पर किलोमीटर-10.00 का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों, तटबंधों की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं और कर्मियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की 24 घंटे नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानवबल पूरी तरह तैयार रखा जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये ‘मंगलराज’

डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अफवाहों पर न दें ध्यान

प्रशासन ने कोसी तटवर्ती इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें. बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *